26 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर केजरीवाल का इमोशनल ट्वीट, ‘आपके संघर्ष की सफलता के लिए बधाई दीदी’

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट के फैैैैसले का स्वागत किया और इसे ममता बनर्जी का सफलता करार दिया है। उन्‍होंने विपक्षी एकता पर बल और सियासी जंग जारी रखने की अपील की है।
less than 1 minute read
Google source verification
kejriwal

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर केजरीवाल का इमोशनल ट्वीट, 'आपके संघर्ष की सफलता के लिए बधाई दीदी'

नई दिल्ली। ममता बनर्जी बनाम सीबीआई मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को कोलकाता पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार के खिलाफ बलपूर्वक कोई कार्रवाई न करने को कहा है। शीर्ष अदालत के इस आदेश के बाद दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने अंदाज में बधाई दी है। सीएम ने एक ट्वीट कर कहा है कि मोदी सरकार के खिलाफ आपके संघर्ष की सफलता के लिए बधाई दीदी। उन्‍होंने ट्वीट को इमोशनल टिवस्‍ट देते हुए कहा कि हम सबका मोदी-शाह की जोड़ी के खिलाफ यह जंग जारी चाहिए। साथ ही उन्‍होंने विपक्षी एकता पर भी जोर दिया है।

जंग जारी रहेगी
आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने कोलकाता पुलिस आयुक्त राजीव कुमार को खुद को सीबीआई के समक्ष पेश करने और सारदा चिट फंड घोटाले की जांच से सामने आए अन्य मामलों में एजेंसी के साथ इमानदारीपूर्वक सहयोग करने का निर्देश दिया है। शीर्ष अदालत ने यह भी कहा कि उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जाएगा। इस फैसले के आने के कुछ घंटों बाद ही बनर्जी ने अपना धरना खत्म कर दिया। बनर्जी और केंद्र दोनों ही इस अदालती आदेश को अपनी नैतिक जीत बताया है। टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने कहा कि मोदी सरकार को सत्ता से बाहर करने तक उनकी जंग जारी रहेगी।