3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

केशव प्रसाद मौर्य बने बीजेपी के स्टार प्रचारक, ममता के गढ़ में सेंघ लगाने पहुंचे बंगाल

दलित, ओबीसी और हिंदी भाषी वोट बैंक को पक्ष में करने की जिम्मेदारी। दो दिवसीय दौरे पर पश्चिम बंगाल पहुंचे केशव प्रसाद मौर्य।  

less than 1 minute read
Google source verification
keshav prasad mauraya

पार्टी के कार्यकर्ताओं को बताएंगे बूथ मैनेजमेंट का गुर।

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के मिशन पश्चिम बंगाल के चुनावी अभियान ने यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का कद बढ़ा दिया है। चुनावी रणनीति के तहत ममता बनर्जी की दलित, ओबीसी और हिंदी भाषी वोट बैंक में सेंध लगाने की जिम्मेदारी उन्हीं सौंपी गई है। इस रणनीति के तहत यूपी से सीएम योगी के बाद केशव प्रसाद मौर्य दूसरे सबसे बड़े नेता बन गए हैं। इस अभियान को मूर्त रूप देने के लिए वो आज दो दिवसीय दौरे पर पश्चिम बंगाल पहुंच गए हैं।

गोपाल बसु का ममता सरकार पर बड़ा आरोप, कहा - खुदीराम बोस को बीजेपी ने जितना सम्मान दिया वो किसी ने नहीं दिया

बूथ मैनेजमेंट का पढ़ाएंगे पाठ

जानकारी के मुताबिक केशव प्रसाद मौर्य पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के दौरान उनको बूथ मैनेजमेंट का पाठ पढ़ाएंगे। वह हावड़ा, उलबेरिया, सिरामपुर, हुगली, अरामबाग लोकसभा की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इसके साथ ही वह लगभग 30 विधानसभा क्षेत्रों का भी दौरा करेंगे। वह पश्चिम बंगाल में हिंदी भाषी वोट को भी साधने का काम करेंगे। सघन प्रचार अभियान चलाने के साथ ही बूथ कमेटी की बैठक करेंगे। पश्चिम बंगाल के भाजपा कार्यकर्ता व नेताओं के साथ मौर्य प्रचार अभियान में भी भाग लेंगे।

Story Loader