
Kerala CPIM
तिरुवनंतपुरम: नॉर्थ कोरिया के तानाशाह शासक किम जोंग उन की भारत में एंट्री हो गई है। जी हां, केरल में कम्युनिस्ट पार्टी CPIM के दफ्तर के बाहर लगे एक पोस्टर में किम जोंग की फोटो से भारतीय राजनीति में नया बवाल खड़ा हो गया है। बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने एक फोटो को ट्वीट करते हुए सीपीआईएम पर निशाना साधा है। संबित पात्रा ने जिस फोटो को ट्वीट किया है, उसमें साफ दिख रहा है कि सीपीआईएम के कार्यालय के बाहर लगे इस पोस्टर मे किम जोंग उन की फोटो है। इसी को लेकर संबित पात्रा ने सीपीआईएम पर तंज कसा है।
बीजेपी ने साधा सीपीएम पर निशाना
संबित पात्रा ने फोटो के साथ लिखा है कि केरल में किम जोंग उन को सीपीएम के पोस्टरों में जगह मिल रही है, इसमें कोई शक नहीं है कि उन्होंने केरल को अपने विरोधियों को मारने की जगह बना दी है, उम्मीद है कि अब वो RSS और बीजेपी के दफ्तरों पर मिसाइल ना दाग दें। माकपा के पोस्टर पर वामपंथी झंडे के बगल में किम जोंग उन को सलाम करते हुए दिखाया गया है।
केरल में बीजेपी और सीपीएम का है जबर्दस्त टकराव
आपको बता दें कि केरल में सीपीएम और बीजेपी के बीच टकराव की स्थिति पिछले काफी समय से जारी है, लेकिन कुछ समय से ये टकराव खूनी खेल में तब्दील हो गया है। आए दिन केरल में बीजेपी और आरएसएस के कार्यकर्ताओं की हत्याएं की जा रही है, जिसको लेकर बीजेपी ने सीपीएम के खिलाफ दिल्ली से लेकर केरल तक में मोर्चा खोल दिया था। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने केरल में इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया था।
वहीं किम जोंग उन को पिछले काफी समय से खतरनाक और लेटेस्ट मिसाइलों के परीक्षण के लिए जाना जाता है। हाल ही में किम जोंग ने हाइड्रोजन बम का सफल परीक्षण कर पूरी दुनिया को हिला दिया था। इसी को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र ने भी नॉर्थ कोरिया पर कई तरह के बैन लगा दिए हैं।
Published on:
17 Dec 2017 12:11 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
