नई दिल्ली।लोकसभा चुनाव के छठे चरण का मतदान शुरू होने से कुछ घंटे पहले दिल्ली कांग्रेस की अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित और वर्तमान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बीच जारी टि्वटर वार में अब युवा कवि व साहित्यकार कुमार विश्वास भी कूद पड़े हैं। उन्होंने पूर्व सीएम शीला दीक्षित के ट्वीट पर रिट्वीट करते हुए केजरीवाल पर तंज कसा है। उन्होंने अपने टि्वट में लिखा है कि तो तीन महीने से चक्कर लगा रहे थे आपके दरवाजे पर, आपने दरवाजा नहीं खोला, नहीं न, तो...।