24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नीतीश ने काले दाग धोने के लिए ही नए डिटर्जेंट का प्रयोग शुरू किया: लालू

राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर एक बार फिर हमला बोलते हुए कहा कि नीतीश कुमार ने काले दाग धोने के लिए ही आजमाए हुए डिटर्जेंट का प्रयोग करना शुरू किया है। 
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

lalit fulara

•

Updated: 2 Aug 2017, 5:28 PM IST

Lalu Yadav

Lalu Yadav

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर जीरो टॉलरेंस का दावा करने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर एक बार फिर हमला बोलते हुए बुधवार को कहा कि नीतीश कुमार ने काले दाग धोने के लिए ही आजमाए हुए डिटर्जेंट का प्रयोग करना शुरू किया है। लालू यादव ने एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की रिपोर्ट में प्रदेश की नई सरकार में 75 फीसदी से अधिक मंत्रियों के खिलाफ आपराधिक मुकदमे दर्ज होने का हवाला देते हुए ट्विटर पर अपने खास अंदाज में लिखा, 'काले दाग धोने के लिए ही तो आजमाए हुए डिटर्जेंट का प्रयोग करना शुरू किया है।'

आखिर कौन काट रहा है दिल्ली में महिलाओं की चोटी, देखें वीडियो-


इशारों ही इशारों में भाजपा पर भी हमला
इस ट्वीट के माध्यम से लालू ने इशारों ही इशारों में नीतीश कुमार के नए सहयोगी भारतीय जनता पार्टी पर भी हमला बोला है। एक अन्य ट्वीट में राजद सुप्रीमो ने अंतरात्मा की आवाज पर अपने पद से इस्तीफा देने के नीतीश कुमार के निर्णय पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अरे भैया, क्यों अंतरात्मा को चैलेंज कर रहे हों? अंतरात्मा को सभी लोग कुर्सी आत्मा समझ लिए हो का।

तजस्वी यादव ने किया रिट्वीट
वहीं, लालू यादव के ट्वीट पर राज्य के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने रिट््वीट करते हुए लिखा कि इन्हें दाग अच्छे लगते है। दागियों से पुराना गहरा रिश्ता है। बेदाग छवि बगल में बैठे ये कैसे पचता।

बिहार के 75 फीसदी मंत्रियों पर आपराधिक मुकदमे
गैर सरकारी संस्था एडीआर ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि भाजपा के साथ मिलकर नीतीश कुमार की अगुवाई में बनी बिहार की नई सरकार के 75 फीसदी से ज्यादा मंत्रियों के खिलाफ आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य की मौजूदा जनता दल यूनाइटेड, भारतीय जनता पार्टी और लोक जनशक्ति पार्टी की सांझा सरकार के 29 में से 22 मंत्रियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि पिछली महागठबंधन सरकार में कुल 28 मंत्रियों में से 19 मंत्री दागी थे।

9 के खिलाफ गंभीर अपराध के मामले
बिहार इलेक्शन वॉच और एडीआर की ओर से मुख्यमंत्री सहित 29 मंत्रियों के चुनावी हलफनामे के विश्लेषण के बाद यह रिपोर्ट तैयार की गई। रिपोर्ट के मुताबिक, मौजूदा सरकार के जिन 22 मंत्रियों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं, उनमें 9 के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

बड़ी खबरें

View All

राजनीति

ट्रेंडिंग