15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर की हॉर्ट अटैक से मौत

39 साल के थे एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर साकेत के एक निजी अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया पुलिस मामले की जांच में जुटी

less than 1 minute read
Google source verification
nd tiwari son rohit shekhar

एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर की हॉर्ट अटैक से मौत

नई दिल्ली। कांग्रेस के दिवंगत नेता एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर की मौत हो गई। हॉर्ट अटैक आने से शेखर की मौत हुई है। रोहित शेखर 39 साल के थे। डिफेंस कॉलोनी में अपनी पत्नी और मां के साथ रहते थे। एकाएक उनकी तबीयत खराब हुई। परिवार के लोग उन्हें साकेत के एक निजी अस्पताल लेकर गए । लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दिल्ली के साउथ डीसीपी विजय कुमार ने इसकी पुष्टि की है। विजय कुमार ने कहा कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर की मौत हो गई। उन्हें साकेत के मैक्स अस्पताल ले जाया गया था। जहां मृत घोषित कर दिया गया।

ये भी पढ़ें:दो राज्यों के मुख्यमंत्री बनने वाले पहले नेता थे एनडी तिवारी, इन बातों के कारण भी रहे थे चर्चा में

ये भी पढ़ें: एनडी तिवारी की इस बात को जानने के बाद विपक्ष की इज्जत करने को हो जाएंगे मजबूर

पिछले साल हुआ था एनडी तिवारी का निधन

एनडी तिवारी का निधन पिछले साल 18 अक्टूबर 2018 को लंबी बीमारी के बाद हुआ था। 18 अक्टूबर, 1925 में उत्तराखंड में जन्मे एनडी तिवारी पिछले कुछ सालों से गंभीर बीमारी की वजह से अस्पताल में भर्ती थे। एनडी तिवारी 89 की उम्र में उज्जवला शर्मा नाम की महिला से शादी रचाई थी। यह उनकी दूसरी पत्नी थीं। रोहित शेखर एनडी तिवारी और उज्जवला शर्मा के बेटे थे।