
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 18 प्रत्याशियों की एक और सूची जारी की है। इसमें हरियाणा के 6, मध्य प्रदेश के लिए तीन और उत्तर प्रदेश के लिए 9 उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है। कांग्रेस ने अपनी राज्य सभा सांसद कुमारी सैलजा को अंबाला और दीपेंद्र सिंह हुड्डा को एकबार फिर रोहतक से प्रत्याशी बनाया गया है।
हरियाणा के प्रत्याशी: अंबाला से कुमारी सैलजा, सिरसा से अशोक तंवर, रोहतक से दीपेंद्र सिंह हुड्डा, भिवानी से श्रुति चौधरी, गुडगांव से कैप्टन अजय सिंह यादव, फरीदाबाद से ललित नागर को कांग्रेस ने टिकट दिया है।
मध्य प्रदेश के प्रत्याशी: भिंड से देवाशीष झाररिया, ग्वालियर से अशोक सिंह और धार से दिनेश गिरवाल को टिकट मिला है।
उत्तर प्रदेश के प्रत्याशी: अंबेडकर नगर से उम्मीद सिंह निषाद, गोंडा से कृष्णा पटेल, बस्ती से राज किशोर सिंह, सलेमपुर से राजेश मिश्रा, जौनपुर से देवव्रत मिश्रा, गाजीपुर से अजीत प्रताप कुशवाहा, चंदौली से शिव कन्या कुशवाहा, भदोही से रमाकांत यादव और मोहनलालगंज से अब आरके चौधरी को कांग्रेस ने टिकट दिया है।
Updated on:
14 Apr 2019 07:46 am
Published on:
13 Apr 2019 08:19 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
