script

बिहार में बोले पीएम- दुश्मन अगर गोली चलाएगा तो मोदी गोला चलाएगा

locationनई दिल्लीPublished: May 04, 2019 07:24:31 pm

Submitted by:

Chandra Prakash

छठे चरण के लिए प्रचार में जुटे पीएम मोदी
बिहार के वाल्मीकि नगर में गठबंधन प्रत्याशी के लिए मांगा वोट
राहुल गांधी और विपक्षी पार्टियों पर जमकर बोला हमला

Narendra Modi

बिहार में बोले पीएम- दुश्मन अगर गोली चलाएंगे तो मोदी गोला चलाएगा

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव ( Lok Sabha Election 2019 ) के लिए पांचवे चरण की वोटिंग से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छठे चरण वाले इलाकों के दौरे कर रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने बिहार के वाल्मीकि नगर लोकसभा क्षेत्र के रामनगर चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी , बिहार महागठबंधन और लालू यादव पर जमकर निशाना साधा।

आपने जो मजबूत सरकार बनाई है उसने स्पष्ट संदेश दुनिया को दिया है कि अब भारत चुप नहीं बैठेगा। हम पर जो बुरी नजर डालेगा उस पर उतनी ही शक्ति से वार किया जाएगा। आतंकी हो या फिर आतंक के मददगार, घर में घुस कर मारा जाएगा। वो अगर गोली चलाएंगे तो मोदी गोला चलाएगा: पीएम

https://twitter.com/hashtag/DeshKiPasandModi?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

मत भूलिए जब 10 साल पहले कांग्रेस ने कर्ज माफ़ी का ऐलान किया था। उस समय किसानों का कर्ज था 6 लाख करोड़ रुपये और इन्होने माफ़ किया मात्र 52 हजार करोड़ रुपए। उसमें भी बाद में जो CAG रिपोर्ट आई, उससे पता चला की 40 लाख लोग ऐसे थे जो किसान थे ही नहीं और उन्हें पैसा बांट दिया गया: मोदी

यह भी पढ़ें

मोदी सरकार से ओवैसी का सवाल, मसूद अजहर के लिए चीन से क्या समझौता किया

इतिहास में ये पहला चुनाव है जब कांग्रेस कम सीटों पर चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस और उसके साथियों की ये स्थिति क्यों हुई है। इसका सीधा जवाब है विश्वसनीयता का संकट, वंश और विरासत से आपको एक कंपनी की कमान तो मिल सकती है लेकिन चलाने के लिए विजन कहां से लाओगे: पीएम

कांग्रेस हो, RJD हो, इनके पास सिर्फ नाम और दाम का ही विजन है। यही कारण है कि झूठ और प्रपंच की राजनीति इनके लिए वजूद बचाने का एकमात्र जरिया बन गई है। इनका इरादा बिहार की और देश की सेवा करने का नहीं है। ये खुद को सेवक नहीं बल्कि लोकतंत्र का नया महाराजा समझते हैं: प्रधानमंत्री

यह भी पढ़ें

जब फिसली गिरिराज सिंह की जुबान, तो कहा- ‘मोदी जी ने सेना को गाली दी’

अब 4 चरण के मतदान के बाद इनकी बंदूक की दिशा थोड़ी बदली है। अब आधी गाली मोदी को और आधी EVM को मिल रही है। अपनी हार के लिए जमीन तैयार करने का उनका ये तरीका है। आज स्थिति ये हो गई है कि एक जमाने में जिस पार्टी का पूरे देश में एकछत्र शासन था, पंचायत से लेकर पार्लियामेंट पूरे हिंदुस्तान में एक ही दल था उस पार्टी के अहंकार को जनता ने चूर-चूर कर दिया है: पीएम

यह भी पढ़ें

‘UPA सरकार में 6 बार सर्जिकल स्ट्राइक’ के दावे पर अब डीएस हुड्डा ने तोड़ी चुप्पी

4 चरण के मतदान के बाद, सारे महामिलावटी दलों के झूठे दावों की पोल खुल गई है। वंशवाद और भ्रष्टाचार की काली कमाई से इन लोगों में जो अहंकार हुआ है। उसे बिहार के लोगों ने ठीक करने की ठान ली है। इसलिए ये हारे हुए लोग, अब इससे बाहर निकलने का रास्ता तलाश रहे हैं: पीएम

Indian Politics से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

ट्रेंडिंग वीडियो