नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव ( Lok Sabha Election 2019 ) में बीजेपी ( BJP ) के लिए वोट मांगने मैदान में उतरे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं। प्रयागराज ( Prayagraj ) से सटे कौशांबी में बुधवार को एक सभा के दौरान उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू पर फिर हमला बोला।
पीएम मोदी ने कहा कि 1954 में कांग्रेस सरकार थी। तब पंडित नेहरू इलाहाबाद के कुंभ मेले में आए थे। उस समय अव्यवस्था की वजह से भगदड़ मच गई। हजारों लोगों की मौत हो गई थी, लेकिन उस वक्त की कांग्रेस ने इस खबर को दबा दिया। ना ही ये खबर आई और ना ही मृतकों के परिजनों को कोई मुआवजा मिला।