5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ओडिशा: सोनपुर में पीएम मोदी की रैली, कांग्रेस और बीजेडी पर साधा निशाना

ओडिशा के सोनपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। बीजेडी और कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना। केंद्र की योजनाएं राज्य में लागू न करने का आरोप।

less than 1 minute read
Google source verification
news

ओडिशा: सोनपुर में पीएम मोदी की रैली, कांग्रेस और बीजेडी पर साधा निशाना

नई दिल्ली।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को ओडिशा के सोनपुर में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश का प्रधानसेवक होने के साथ ही वह बनारस के सांसद भी हैं और इसलिए इस स्थान से उन्हे विशेष लगाव है, क्योंकि स्वर्णपुर और बनारस दोनों ही महादेव की नगरी हैं। उन्होंने कहा कि ओडिशा का विश्वास तब बढ़ता है जब झारसागुड़ा का एयरपोर्ट बन जाता है। बालांगीर-बिचुपल्ली रेलवे लाइन जैसे प्रोजेक्ट बनते हैं।

सुंदरगढ़ में भी किया रैली को संबोधित

उन्होंने कहा कि ओडिशा का विश्वास तब बढ़ता है जब यहां सिर्फ रेलवे के विकास के लिए 5 वर्ष पहले की तुलना में 5 गुना पैसा लगता है। असल में कांग्रेस और BJD को गरीबी में अपनी राजनीतिक फसल दिखती है। यही कारण है कि ओडिशा सहित देश के एक बड़े हिस्से को इतने दशकों तक बदहाली में जीने के लिए मजबूर रखा गया। आपको बता दें कि इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने ओडिशा के ही सुंदरगढ़ में रैली को संबोधित किया।

पीएम ने कहा कि कांग्रेस की चली तो राशन की दुकान पर आपको जो सस्ता चावल और गेहूं मिलता है, वो भी कई गुना ज्यादा कीमत पर मिलेगा। इतना ही नहीं, अब तो कांग्रेस के नेता खुलेआम देश के करोड़ों लोगों को स्वार्थी बताते कह रहे हैं कि टैक्स बढाया जाएगा।

Indian Politics से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download patrika Hindi News App