scriptलोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस ने 7वीं सूची में की 35 उम्मीदवारों की घोषणा, रेणुका चौधरी को टिकट | Lok Sabha Elections 2019: Congress announces 35 candidates in 7th list, tickets to Raj Babbar and Renuka Chowdhury | Patrika News

लोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस ने 7वीं सूची में की 35 उम्मीदवारों की घोषणा, रेणुका चौधरी को टिकट

locationनई दिल्लीPublished: Mar 23, 2019 06:46:24 am

Submitted by:

Anil Kumar

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए सातवीं सूची जारी की।
राज बब्बर को मुरादाबाद सीट से बदलकर फतेहपुर सिकरी से मैदान में उतारा गया।
राज्यसभा सांसद रेणुका चौधरी को खम्मम से दिया गया टिकट।
कांग्रेस अबतक 181 प्रत्याशियों के नाम का एलान कर चुकी है।

कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी

लोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस ने 7वीं सूची में की 35 उम्मीदवारों की घोषणा, राज बब्बर और रेणुका चौधरी को टिकट

नई दिल्ली। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए शुक्रवार की देर रात अपनी सातवीं सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में कुल 8 राज्यों समेत एक केंद्र शासित प्रदेश के 35 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है। इसमें छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर, त्रिपुरा, तमिलनाडु और पुड्डुचेरी शामिल है। कांग्रेस ने सांतवीं सूची में रेणुक चौधरी को तेलंगाना के खम्मम सीट से टिकट दिया है, जबकि राज बब्बर उत्तर प्रदेश के फतेहपुर सिकरी से मैदान में उतरेंगे। बता दें कि इससे पहले राज बब्बर को मुरादाबाद से टिकट दिया गया था, हालांकि अब मुरादाबाद से इमरान प्रतापगढ़ी को टिकट दिया गया है। बता दें कि कांग्रेस ने अबतक कुल 181 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर चुकी है।

https://twitter.com/hashtag/LokSabhaElections2019?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

ओडिशा विधानसभा के लिए 54 उम्मीदवारों का एलान

बता दें कि कांग्रेस ने ओडिशा विधानसभा के लिए भी उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है। कांग्रेस ने इस बार 54 प्रत्याशियों के नाम का एलान किया है। पार्टी ने जयदेव जेना को आनंदपुर से जबकि विप्लब जेना को अंगुल से टिकट दिया है।

https://twitter.com/ANI/status/1109175869921259520?ref_src=twsrc%5Etfw

अबतक 181 उम्मीदवारों का एलान

बता दें कि कांग्रेस ने अबतक लोकसभा के लिए 181 उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है। पहली सूची में 15 नाम (यूपी के 11 और गुजरात के 4 नाम), दूसरी सूची में 21 सीटें (16 उत्तर प्रदेश और पांच महाराष्ट्र), तीसरी सूची में 18 सीटें (असम के 5, मेघालय के 2, यूपी, नगालैंड और सिक्किम के 1-1, तेलंगाना के 8 उम्मीदवार), चौथी सूची में 27 (अरुणाचल की 2, छत्तीसगढ़ की 5, केरल की 12, यूपी की 7 और अंडमान निकोबार की 1 सीट), पांचवीं सूची में 56 (आंध्र प्रदेश से 22, असम से 5, ओडिशा से 6, तेलंगाना से 8, उत्तर प्रदेश से 3, पश्चिम बंगाल से 11 और लक्ष्यद्वीप से 1), छठी सूची में 9 (केरल से 2 और महाराष्ट्र से 7) और अब सातवीं सूची में 35 (छत्तीसगढ़ से 4, महाराष्ट्र से 5, तेलंगाना से 1, उत्तर प्रदेश से 9, तमिलनाडु से 8, त्रिपुरा से 2, जम्मू-कश्मीर से 3, ओडिशा से 2 और पुड्डुचेरी से 1) उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।

 

Read the Latest India news hindi on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले India news पत्रिका डॉट कॉम पर.

ट्रेंडिंग वीडियो