23 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘एक्टर की पार्टी’ कहने वालों पर भड़के सीएम विजय, बोले- 35% वोट ऐसे ही नहीं मिले

Tamil Nadu Politics:मुख्यमंत्री विजय ने 'एक्टर की पार्टी' कहने वाले विरोधियों को करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि TVK ने जनता के भरोसे और संघर्ष के दम पर सत्ता हासिल की है।

2 min read
Google source verification
amil nadu chief minister joseph vijay assembly speech

तमिलनाडु विधानसभा में सीएम विजय (Photo-IANS)

Vijay Assembly Speech: तमिलनाडु विधानसभा में मुख्यमंत्री विजय ने अपना संबोधन दिया। इस दौरान उन्होंने एक्टर की पार्टी कहने वाले विरोधियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी जनता के भरोसे और संघर्ष के दम पर सत्ता में आई है। प्रदेश की जनता के दिल में जगह बनाने के लिए हमने कई संघर्ष किए हैं। कुछ लोग आज भी कहते हैं कि वह सिर्फ एक एक्टर हैं और उनकी पार्टी महज अभिनेता की पार्टी है, लेकिन हमें ऐसी आलोचनाओं की कोई परवाह नहीं है।

पार्टी को मिले 35 प्रतिशत वोट

इस दौरान सीएम विजय ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान टीवीके को 35 प्रतिशत वोट मिले है और यह दो साल के अंदर हासिल हुई है, लेकिन इसके पीछे कई चुनौतियों और साजिशों का सामना भी करना पड़ा है।

किसी की विचारधारा के विरोधी नहीं- विजय

सीएम ने विधानसभा में यह भी कहा कि वे किसी की विचारधारा के विरोधी नहीं है। उन्होंने कहा कि पेरियार के धार्मिक आस्थाओं को खारिज करने वाले विचार को हमने स्वीकार नहीं किया, लेकिन उनके व्यापक सिद्धांतों को पूरी तरह अपनाया। हमने हमेशा स्पष्ट किया है कि हम किसी की विचारधारा के विरोधी नहीं हैं।

सीएम विजय ने कहा कि हमने डॉ. भीमराव अंबेडकर के समान अवसर और सामाजिक न्याय के आदर्शों को स्वीकार किया है। हमने साफ तौर पर रहा है कि हमारा राजनीतिक विरोधी कौन हैं और वैचारिक विरोधी कौन हैं।

करूर भगदड़ को लेकर हुए भावुक

सीएम विजय ने करूर में चुनावी रैली से पहले हुई भगदड़ की घटना का भी जिक्र किया। इस दौरान वे भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि 41 लोगों की मौत की पीड़ा मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता। यह दर्द जिंदगीभर मेरे साथ रहेगा। लेकिन इस त्रासदी का दोष भी हम पर मढ़ दिया गया। क्या राजनीति इतनी क्रूर हो सकती है?

तमिलनाडु की विरासत का किया जिक्र

विजय ने अपने संबोधन में तमिलनाडु की राजनीतिक विरासत का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि 1967 में अन्नादुरै ने आम लोगों के लिए सरकार बनाई थी। 1977 में एमजीआर ने आम लोगों की सरकार बनाई। अब 2026 में विजय की सरकार भी आम लोगों के लिए काम कर रही है।