8 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मध्यप्रदेश कांग्रेस का दावा, अगले 4-5 महीने में कमलनाथ फिर बनेंगे मुख्यमंत्री

Highlight - शुक्रवार को कमलनाथ मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया - 22 विधायकों की बगावत के बाद गिर गई कमलनाथ सरकार - 17 दिसंबर 2018 को बनी थी मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार
less than 1 minute read
Google source verification
kamal_nath.jpeg

नई दिल्ली। पिछले कुछ दिनों के अंदर मध्यप्रदेश ( Madhya Pradesh ) की सियासत में हुई उठापटक ने राज्य में बहुत बड़ा सत्ता परिवर्तन कर दिया है। शुक्रवार को राज्य के मुख्यमंत्री कमलनाथ ( Kamal Nath ) जी ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया। इसी के साथ मध्यप्रदेश में 15 महीने की कांग्रेस सरकार धराशाई हो गई। कमलनाथ जी के नेतृत्व में 17 दिसंबर 2018 को मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी थी।

मध्यप्रदेश कांग्रेस ने कर दिया वापसी का दावा

इस बदलाव के साथ ही ये भी तय हो गया है कि अब राज्य में भाजपा की सरकार होगी और अगला मुख्यमंत्री भी भाजपा का ही होगा। इन सबके बीच मध्यप्रदेश कांग्रेस ने एक बहुत बड़ा ऐलान भी कर दिया है। दरअसल, शुक्रवार को मध्यप्रदेश कांग्रेस के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया गया, जिसमें ये दावा किया गया है कि 4-5 महीने के अंदर राज्य में फिर से कांग्रेस की सरकार बनेगी और कमलनाथ जी ही अगले मुख्यमंत्री होंगे।

अगले 4-5 महीने में कमलनाथ फिर होंगे सीएम- मप्र कांग्रेस

मध्यप्रदेश कांग्रेस के इस ट्वीट ने सनसनी पैदा कर दी है। ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से किए गए इस ट्वीट में कहा गया है, "इस ट्वीट को सँभाल कर रखना- 15 अगस्त 2020 को कमलनाथ जी मप्र के मुख्यमंत्री के तौर पर ध्वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे। ये बेहद अल्प विश्राम है।"

कांग्रेस के 22 विधायक हुए बागी

आपको बता दें कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी के 22 विधायकों की बगावत के बाद कमलनाथ सरकार के पास बहुमत नहीं रहा, जिसके बाद सीएम को इस्तीफा देना पड़ा। इन 22 विधायकों की बगावत उस वक्त हुई, जब ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस को छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया।