राजनीति

बिजली मंत्री के सिर पर लगाते ही आखिर कैसे जल गया बल्ब? सिंधिया भी देखकर हुए…

प्रद्युम्न सिंह तोमर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। उनके बयान और उनका खास अंदाज दोनों ही कई बार उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल होने का कारण बनते हैं।

less than 1 minute read

मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। उनके बयान और उनका खास अंदाज दोनों ही कई बार उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल होने का कारण बनते हैं। उनके शरीर के 'करंट' का वीडियो इस वक्त सुर्खियां बटोर रहा है। मंत्री के सिर पर बल्ब रखते ही वह जलने लगा। यह देखकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत सभी लोग हंसने लगे। सोशल मीडिया पर इस वक्त ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर में दो के दौरे पर थे। ग्वालियर कोली समाज के समारोह में मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में एक जादूगर को भी आमंत्रित किया गया था।

जादूगर ने अपने करतब दिखाकर सिंधिया और तोमर का स्वागत किया। वह ऊर्जा मंत्री के पास पहुंचे और हाथ में बल्ब पकड़कर तार और होल्डर हटाकर उनके सिर पर रख दिया। रोशनी ऐसे जल रही थी मानो ऊर्जा मंत्री स्वयं कोई बिजलीघर हों। यह देखकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत सभी लोग हंसने लगे। वहीं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने खुद हाथ में बल्ब पकड़कर लाइट जलाने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे। ऊर्जा मंत्री ने जब हँसते हुए बल्ब को जादूगर के सिर पर रखा तो उसमें करंट नहीं था।

इसके बाद उपस्थित सभी लोगों ने तालियां बजाते हुए कहा कि अब पता चल गया कि ऊर्जा मंत्री में कितना करंट हैं। दो दिन ग्वालियर में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद सिंधिया शिवपुरी और गुना के लिए रवाना हो गए। विधानसभा चुनाव से पहले वह लगातार चंबल में सक्रिय हैं और पार्टी के कार्यकर्ताओं में जोश भरने में लगे हुए हैं।

Published on:
26 Jun 2023 05:51 pm
Also Read
View All

अगली खबर