19 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाराष्ट्र: कांग्रेस को लगने वाला है एक और झटका, बीजेपी में शामिल होंगे हर्षवर्धन

महाराष्ट्र में कांग्रेस को एक और झटका हर्षवर्धन पाटिल थामेंगे बीजेपी का दामन

2 min read
Google source verification
harsh.jpg

नई दिल्ली। इस साल अंत तक महाराष्ट्र में चुनाव होने हैं। विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश में सियासी हलचल तेज हो गई है। गठबंधन और दल-बदल का खेल भी जारी है। इसी कड़ी में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हर्षवर्धन पाटिल जल्द ही भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। इसके संकेत खुद हर्षवर्धन ने दिए हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हर्षवर्धन पिछले कुछ समय से कांग्रेस पार्टी से नाराज चल रहे हैं। दरअसल, हर्षवर्धन इंदापुर विधानसभा सीट से चार बार विधायक रह चुके हैं। लेकिन, इस बार एनसी यह सीट कांग्रेस को देने के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने इसके लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है। हर्षवधर्न ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी की मौजूदगी में यह निर्णय हुआ था।

उन्होंने कहा कि राकांपा ने कहा था कि इंदापुर सीट कांग्रेस को दी जाएगी। इस कारण हम सभी ने राकांपा उम्मीदवार सुप्रिया सुले के लिए काम किया तथा उन्हें 71 हजार मतों की बढ़त दिलाई। लेकिन, अब एनसी यह सीट कांग्रेस को देने के लिए तैयार नहीं है। लिहाजा, अब वह कोई और विकल्प देखेंगे। हालांकि, हर्षवर्धन कब तक बीजेपी में शामिल होंगे इसकी जानकारी नहीं दी गई है।

पढ़ें- सोशल मीडिया पर आरजेडी का नारा- इस बार बिहार में तेजस्‍वी सरकार

गौरतलब है कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले कई एनसी और कांग्रेस नेता बीजेपी में शामिल हो चुके हैं। कई नेताओं ने कहा है कि वह जल्द ही बीजेपी का दामन थामेंगे।

पढ़ें- अरुणाचल के रास्ते देश में घुस रहा चीन, बीजेपी सांसद का बड़ा दावा

इनमें महाराष्ट्र के पूर्व सीएम नारायण राणे का भी नाम शामिल है। चर्चा यहां तक है कि नारायण राणे अपनी पार्टी का विलय बीजेपी में करेंगे। अब देखना यह है कि विधानसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र की राजनीति किस करवट बैठती है।