19 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाराष्ट्र: विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर, 20 सितंबर को उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: 20 सितंबर को आएगी कांग्रेस की पहली लिस्ट 50 उम्मीदवारों के नामों की हो सकती है घोषणा

2 min read
Google source verification
file photo

नई दिल्ली। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर जोर-शोर से तैयारियां शुरू हो गई है। चुनाव आयोग अब कभी तारीखों का ऐलान कर सकता है। इसी बीच खबर यह आ रही है कि कांग्रेस पार्टी अगामी 20 सितंबर को उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करेगी।

एक मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष बालासाहेब थोरत ने कहा कि अगामी 20 सितंबर को प्रत्याशियों की पहली सूची जारी होगी। इस लिस्ट में लगभग 50 उम्मीदवारों के नाम शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि इन उम्मीदवारों के नाम भी फाइनल हो गए हैं।

प्रदेश अध्यक्ष ने यह भा कहा कि हाईकमान ने राज्य के तकरीबन सभी बड़े नेताओं को चुनाव लड़ने के निर्देश दिए हैं। जबकि पार्टी के चुनाव प्रचार को धार देने के लिए महाराष्ट्र कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को भी बुलावा भेजा है।

पढ़ें- PM मोदी से मिलीं ममता बनर्जी, कुर्ता और मिठाई की भेंट

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में कांग्रेस एनसीपी, सपा के साथ-साथ दो राजनीतिक पार्टियों के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस और एनसीपी 125-125 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, बीजेपी और शिवसेना के बीच सीट बंटवारे को लेकर मंथन जारी है।

कयास लगाया जा रहा है कि जल्द ही दोनों पार्टियों के बीच सीटों का बंटवारा हो जाएगा। दरअसल, महाराष्ट्र में बीजेपी शिवसेना से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है।

पढ़ें- जितेंद्र सिंह का बड़ा बयान, कहा-कश्मीर के अलगाववादी नेता 18 महीने के अंदर होंगे रिहा

बताया जा रहा है कि कांग्रेस की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चह्वाण और पृथ्वीराज चव्हाण दोनों विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। इनके अलावा प्रदेश अध्यक्ष बालासाहेब थोरात, CLP नेता के सी पाड़वी, वर्षा गायकवाड़ और परिणीति शिंदे भी चुनाव लड़ेंगी। अब देखना यह है कि महाराष्ट्र की राजनीति किस करवट बैठती है।