11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP News : भतीजे ने चाचा से बाइक चलाने के लिए मांगी, नहीं देने पर कर दिया ये बड़ा काम

मध्यप्रदेश के मैहर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां भतीजे ने चाचा की बाइक चोरी कर ली और उसके साथ चाचा से फोन कर फिरौती भी मांगी। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है। चाचा की बाइक को चुराया यहां एक भतीजे ने अपने […]

less than 1 minute read
Google source verification

सतना

image

Himanshu Singh

Mar 30, 2024

maihar news

मध्यप्रदेश के मैहर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां भतीजे ने चाचा की बाइक चोरी कर ली और उसके साथ चाचा से फोन कर फिरौती भी मांगी। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है।

चाचा की बाइक को चुराया

यहां एक भतीजे ने अपने ही चाचा की बाइक को चुराकर दोस्त के यहां रख दी। इसके बाद सूरत चला गया। वहां पहुंचकर वह चाचा को अलग-अलग नंबरों से फोन करके 20 हजार रूपयों की फिरौती मांगता था। यह मामला मैहर जिले के रामनगर थाने का बताया जा रहा है।

फोन को ट्रेस करके आरोपी को पकड़ा


पुलिस एक्टिव मोड पर आई और आरोपी को पकड़ लिया। यह मामला रामनगर थाना का है। जहां सलीम खान की बाइक 7 अक्टूबर 2023 को चोरी हुई थी। जिसके बाद उन्होंने बाइक चोरी की शिकायत थाने में दर्ज कराई थी। अचानक दिसंबर महीने में सलीम खान को अनजान नंबर से फोन आया और उससे 20 हजार रूपए की फिरौती मांगी गई। जिसमें उससे कहा गया कि अगर वह 20 हजार रूपए देगा तो उसकी बाइक उसे वापस मिल जाएगी। इसके बाद उसके पास अलग-अलग नंबरों फोन आने लगे। तो उसने इसकी जानकारी पुलिस को दी। जिसकी मदद पुलिस आरोपी तक पहुंच गई।

आरोपी भतीजे ने बताई चोरी की वजह


पुलिस को आरोपी भतीजे ने बताया कि उसके चाचा मोहल्ले में सबको बाइक चलाने के लिए दे देते थे। लेकिन वो जब भी मांगता था तो उसे नहीं देते थे। इसी कारण उसने बाइक ही चोरी कर ली। बाइक को चोरी करने के बाद उसने अपने दोस्त के यहां बाइक खड़ी कर दी।