25 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ममता बनर्जी का बड़ा आरोप, कहा- भाजपा ने हेलीकॉप्टर कंपनी को कर रखा है हाईजेक

ममता बनर्जी ने यह भी खुलासा किया है कि हेलीकॉप्टर कंपनी वाले उन्हें अपने पास आने से मना कर रहे हैं।
less than 1 minute read
Google source verification
mamata banarjee

ममता बनर्जी का बड़ा आरोप, कहा- हेलीकॉप्टर कंपनी को हाईजेक कर रखी है भाजपा

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में सीबीआई केस को लेकर जारी सियासी घमासान के बीच धरने पर बैठी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बड़ा आरोप लगाया है। ममता बनर्जी ने भाजपा पर चुनाव प्रचार में अड़गे का आरोप लगाया है। हेलीकॉप्टर कंपनी पर भाजपा का दबाव है। ममता ने कहा कि भाजपा वालों ने 15 जनवरी के लिए हेलीकॉप्टर की बुकिंग की थी। लेकिन उस बुकिंग को 15 दिन बाद यानी 1 फरवरी को कैंसिल कर दिया गया।

ममता बनर्जी का बड़ा खुलासा

वहीं ममता बनर्जी ने यह भी खुलासा किया है कि हेलीकॉप्टर कंपनी वाले उन्हें अपने पास आने से मना कर रहे हैं। कंपनी का कहना है कि आपके आने से हमारा बिजनेस खराब हो जाएगा।

बंगाल में भाजपा नेताओं को रैली पर पाबंदी

दरअसल बंगाल में भाजपा नेताओं की सभा होनी थी। लेकिन ममता सरकार हेलीकॉप्टर नहीं उतरने दे रही है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का हेलीकॉप्टर मालदा में नहीं उतरने दिया गया। इसके बाद यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी हेलीकॉप्टर लैंडिंग की इजाजत नहीं दी गई और मंगलवार को भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन को रैली स्थल से वापस लटा दिया गया। स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए उन्हें बैरंग वापस भेज दिया।

ममता बनर्जी ने मोदी पर कसा तंज

वहीं पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने मोदी सरकार पर सरकार संस्थानों के गलत इस्तेमाल का आरोप लगाया। इस दौरान हिंदी, बंगाली और अंग्रेजी में भाषण देते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष की सरकार आने पर कोई एक नेता देश का प्रधानमंत्री नहीं बनेगा, बल्कि हम सब पीएम होंगे। उन्होंने उनकी सरकार आने पर देश का हर व्यक्ति प्रधानमंत्री होगा और यह सरकार जनता की सरकार होगी।