राजनीतिक सूत्रों के मुताबिक, शहीद दिवस रैली के दौरान टीएमसी लोकसभा चुनाव के लिए रणनीति बनाएगी। एक टीएमसी नेता का कहना है कि टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी लोकसभा चुनावों के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को निर्देश देंगी, जबकि पीएम मोदी द्वारा मिदनापुर रैली में लगाए गए आरोपों का भी करारा जवाब दिया जाएगा। इससे पहले ममता बनर्जी ने रैली स्थल का जायजा भी लिया और उनके साथ कई टीएमसी नेता भी मौजूद रहे। पार्टी की रणनीति ये है कि 42 में से अधिक से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करे ताकि राष्ट्रीय स्तर पर रोल प्ले कर सके। वर्तमान में पार्टी के 34 सांसद हैं। टीएमसी पंचायत चुनाव में मिली जीत को दोहराने की कोशिश लोकसभा चुनावों में करेगी। अब देखना यह है कि ममता बनर्जी अपने इस प्लान में कितना कामयाब हो पाती है। सवाल यह है कि लोकसभा चुनाव में ममता बनर्जी एक फिर बादशाहद हासिल करेगी या फिर भाजपा की पकड़ यहां मजबूत होगी।