29 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ममता के गढ़ में अमित शाह की हुंकार, आगामी विधानसभा चुनाव में ममता सरकार को उखाड़ फेकेगी जनता

  केंद्र की योजनाओं को लागू करने से डरती है ममता सरकार। बीजेपी कार्यकर्ताओं के खिलाफ ममता की दमनकारी नीति जारी।
less than 1 minute read
Google source verification
amit shah

केंद्र की योजनाओं को लागू करने से डरती है ममता सरकार।

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज से दो दिवसीय दौरे पर पश्चिम बंगाल में हैं। गुरुवार को अमित शाह ने अपनी यात्रा की शुरुआत बांकुरा में स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ की। इसके बाद उन्होंने कहा कि प्रदेश में ममता सरकार के खिलाफ भयंकर आक्रोश है। प्रदेश सरकार केंद्र की योजनाओं को यहां पर लागू करने से डरती है। उसे डर है कि केंद्रीय योजनाओं को लाभ मिलने के बाद लोग टीएमसी से नाता तोड़ लेंगे।

ममता की दमनकारी नीतियों से जनता नाराज

इसके अलावा उन्होंने पश्चिम बंगाल सरकार पर बीजेपी कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न करने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि इन दमनकारी नीतियों यहां की जनता नाराज है। आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता ममता सरकार को उखाड़ फेकेगी।

बता दें कि साल 2021 में पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव है। विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए अमित शाह दो दिवसीय दौरे के दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओं में जान फूकने का काम करेंगे। वह पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी रणनीतियों पर भी चर्चा करेंगे।

बड़ी खबरें

View All

राजनीति

ट्रेंडिंग