10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मॉब लिंचिंग: माणिक सरकार ने भाजपा पर साधा निशाना, गलत बयानबाजी के चलते बढ़ा मामला

इधर माणिक सरकार के बयान पर भाजपा ने पलटवार किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prashant Kumar Jha

•

Updated: 30 Jun 2018, 7:35 PM IST

manik sarkar

त्रिपुरा में मॉब लिंचिंग पर माणिक सरकार का तंज, गलत बयानबाजी के चलते बढ़ा मामला

अगरतला: त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता माणिक सरकार ने मॉब लिंचिंग को लेकर भाजपा पर तंज कसा है। माणिक सरकार का कहना है कि एक नाबालिग लड़के की हत्या के बाद गैरजिम्मेदाराना और आधारहीन टिप्पणियों के कारण राज्य में कुछ लोगों की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। माणिक सरकार ने कहा कि "पश्चिमी त्रिपुरा के मोहनपुर में एक नाबालिग लड़के की हत्या के बाद गैरजिम्मेदाराना, आधारहीन और मूर्खतापूर्ण टिप्पणियों ने हालात को गंभीर बना दिया जिसके परिणामस्वरूप त्रिपुरा में कई लोगों की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई और कई घायल हुए।" माकपा पोलित ब्यूरो के सदस्य सरकार ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं और मंत्रियों का नाम लिए बिना कहा, "पुलिस और नागरिक प्रशासन को अधिक सतर्क, सक्रिय और स्थिति से निपटने के लिए सावधान रहना चाहिए। साथ ही अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ मामला दर्ज करना चाहिए।"

इधर माणिक सरकार के बयान पर भाजपा ने पलटवार किया है। उलट राज्य के कानून एवं शिक्षा मंत्री रतन लाल नाथ ने कहा कि राज्य में सत्ता गंवाने के बाद माकपा राजनीतिक फायदा पाने और भाजपा सरकार को असहज स्थिति में लाने के लिए हिंसा भड़काने का प्रयास कर रही है।

गौरतलब है कि त्रिपुरा में पिछले दिनों विभिन्न घटनाओं में भीड़ द्वारा बच्चा चोरी के शक में एक शख्स की हत्या कर दी गई। उत्तर प्रदेश के मूल निवासी यहां रेहड़ी का काम करता था। बच्चा चोरी के शक में लोगों ने उसे पीट पीटकर हत्या कर दी। मॉब लिंचिंग की इस घटना में 20 लोगों को बेरहमी से पीटा गया था। गंभीर हालतों में सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पश्चिमी और दक्षिणी त्रिपुरा में पुलिस ने इन घटनाओं के संबंध में 20 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है। इस बीच माकपा और कांग्रेस ने पिछले दिनों हुई हिंसक घटनाओं की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।