1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली में हार के बाद अब बीजेपी अध्यक्ष पद से हो सकती है मनोज तिवारी की छुट्टी, जल्द होने हैं संगठन चुनाव

दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी महज 7 सीटें ही जीत पाई है आम आदमी पार्टी सबसे बड़ी सीट जीतकर नंबर वन की पार्टी बनी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prakash Chand Joshi

•

Updated: 11 Feb 2020, 5:12 PM IST

Manoj Tiwari may be discharged from the post of BJP President in Delhi

Manoj Tiwari may be discharged from the post of BJP President in Delhi

नई दिल्ली: दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ( Manoj Tiwari ) के वो सारे दावे आज हवा-हवाई हो गए, जब आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में 63 सीटें जीती। हालांकि, अभी भी काउंटिंग चल रही है। लेकिन आम आदमी पार्टी सरकार बनना तय है। वहीं अब सवाल ये भी उठ रहा है कि क्या मनोज तिवारी को अपना पद छोड़ना पड़ सकता है। चलिए आपको इसके पीछे की वजह बताते हैं।

अपने ही ट्वीट पर बुरा फंसे मनोज तिवारी, लोग कर रहे हैं ट्रोल

दरअसल, बीजेपी ( BJP ) ने ज्यादा प्रदेशों में नए सिरे से पार्टी अध्यक्ष के चुनाव को संपन्न करा लिया है। वहीं दिल्ली में विधानसभा चुनाव के कारण अब तक संगठन का चुनाव नहीं हो पाया है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि अब की बार मनोज तिवारी की दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष पद से छुट्टी हो सकती है। सूत्र बताते हैं कि ये जिम्मेदारी किसी नए चेहरे को मिल सकती है। हालांकि, पार्टी की तरफ से अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। लेकिन हालात और सूत्र तो इसी तरफ इशारा कर रहे हैं कि मनोज तिवारी को अपना पद छोड़ना पड़ सकता है।

जहां लगभग सभी राज्यों में अध्यक्ष पद का चुनाव हुआ, तो वहीं दिल्ली में चुनाव के चलते इसे टालना पड़ा था। वहीं अब दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम आ चुके हैं और आम आदमी पार्टी सरकार बनाने के लिए तैयार है और वो भी 63 सीटें जीतकर। लेकिन बीजेपी की झोली में महज 7 सीटें ही आ सकी हैं। ऐसे में मनोज तिवारी दिल्ली में कमल खिलाने में कामयाब नहीं हो पाए। वहीं चुनाव वाले दिन यानि 8 फरवीर को मनोज तिवारी ने बीजेपी के दिल्ली में 48 सीटें जीतने का दावा किया था। लेकिन अब चुनाव परिणाम आ चुके हैं और मनोज तिवारी अपने ही ट्वीट पर घिरते हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग उन पर जमकर मीम्स शेयर कर रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि मनोज तिवारी की दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष पद से छुट्टी हो सकती है। हालांकि, पार्टी इस पर क्या फैसला लेती है अभी ये देखना बाकी है।