आपको बता दें कि गुरुवार को पुलिस ने कर्फ्यू वाले इलाके नूर ए इलाही, मोहनपुरी में गलियों में जाकर पैदल मार्च किया। भजनपुरा थाना प्रभारी राम स्वरूप मीणा ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की भड़काऊ पोस्ट न डालें।