11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Opposition Alliance: शिमला नहीं बेंगलुरु में 13-14 जुलाई को होगी विपक्षी दलों की बैठक !

Opposition Alliance : बिहार में विपक्षी दलों की हुई बैठक के बाद अब दूसरी बैठक बेंगलुरु में होने जा रही है। पहले यह बैठक हिमाचल प्रदेश के शिमला में 10 से 12 जुलाई को प्रस्तावित थी लेकिन अब यह 13-14 जुलाई को कर्नाटक में होगी।

less than 1 minute read
Google source verification
Rajasthan, Madhya Pradesh and Chhattisgarh Assembly Election

विपक्षी दलों की हुई बैठक

Opposition Alliance: बिहार में विपक्षी दलों की हुई बैठक के बाद अब दूसरी बैठक बेंगलुरु में होने जा रही है। पहले यह बैठक हिमाचल प्रदेश के शिमला में 10 से 12 जुलाई को प्रस्तावित थी लेकिन अब यह 13-14 जुलाई को कर्नाटक में होगी। हालांकि कि अभी भी जयपुर का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। इसके पीछे हिमाचल प्रदेश के शिमला में हो रही भारी बारिश को बड़ा कारण माना जा रहा है।

गौरतलब है कि 23 जून को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में 15 विपक्षी दलों की बैठक हुई थी। इस बैठक में मोदी सरकार को पीछे धकेलना सबसे प्रमुख मुददा रहा। ऐसे में सभी दल एक दूसरे के वर्चस्व वाले राज्यों में सपोर्ट देने पर सहमत नजर आए। हालांकि सीटों के बंटवारे पर बात अगली बैठक के लिए टाल दी गई। इस बैठक के बाद आए बयानों से एक बात यह साफ है कि अब लोकसभा चुनाव में विपक्षी दल एक साथ संयुक्त उम्मीदवार के लिए सहमत हैं।

इस बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व मुख्यमंत्री फारूख अब्दुल्ला, पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती और उद्धव ठाकरे सहित कई दिग्गज नेता शामिल हुए।

इस बैठक के बाद भारतीय जनता पार्टी ने भी लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी शुरू कर दी है। इसमें एनडीए गठबंधन को और बड़ा करने के लिए नए पार्टियों से बातचीत की जा रही है। इस बैठक को भारतीय जनता पार्टी बहुत बड़ी चुनौती तो नहीं मान रही है लेकिन सभी के एक साथ आने से नुकसान का अंदेशा तो है ही। यही वजह है कि अब भाजपा ने भी अपने दरवाजे खोल दिए हैं।