
कर्नाटक: हो गया खुलासा, इस भाजपा नेता के साथ थे कांग्रेस के गायब विधायक
नई दिल्ली। कर्नाटक में सियासी घमासान थमने का नहीं ले रहा है। पहले कांग्रेस के दो विधायक गायब हुए। बाद में भाजपा के भी एक विधायक नदारद हो गए। लेकिन, अब खुलासा हो गया है कि ये सभी विधायक गायब होकर कहां थे और किसके साथ थे। जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस के गायब हुए दो विधायक और भाजपा के गायब हुए विधायक साथ में एक होटल में थे। पुलिस ने तीनों को सकुशल बरामद कर लिया है।
तीनों विधायक होटल में थे एक साथ
गौरतलब है कि कांग्रेस के दो विधायक आनंद सिंह और प्रताप गौड़ा पाटिल गायब चल रहे थे। जबकि, भाजपा के सोमशेखर रेड्डी भी शपथ ग्रहण में नहीं पहुंचे थे। कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि भाजपा ने उनके दो विधायक को बंधक बना लिया है। हालांकि, कांग्रेस का यह आरोप था कि आनंद सिंह को केन्द्र सरकार ने दिल्ली में बंधक बना रखा है। लेकिन, सारी सच्चाई अब सामने आ चुकी है। जानकारी के मुताबिक, गायब हुए तीनों विधायक एक साथ एक होटल में ठहरे थे।
जोड़-तोड़ की राजनीति ने कर्नाटक में मचाया कोहराम
पिछले कुछ दिनों से कर्नाटक में जोड़-तोड़ की राजनीति ने कोहराम मचा रखा है। कांग्रेस के कई नेताओं ने भाजपा पर उनके विधायकों को गायब करने का आरोप लगाया। ऑडियो टेप जारी किया। बंधक बनाने का आरोप लगाया। इसके अलावा पैसों से खरीदने की भी कोशिश की गई। हालांकि, अब सारे विधायक सकुशल मिल चुके हैं।
येदियुरप्पा दे सकते हैं इस्तीफा
वहीं, खबर यह भी आ रही है कि येदियुरप्पा बहुमत साबित करने में कामयाब नहीं हो पाए। इसलिए, वो इस्तीफा देंगे। फिलहाल, तीन बजे के लिए सदन स्थगित कर दिया गया। शाम चार बजे यह साफ हो जाएगा कि येदियुरप्पा कर्नाटक के मुख्यमंत्री बने रहेंगे या फिर कर्नाटक का उत्तराधिकारी कोई और होगा। लेकिन, वर्तमान में कर्नाटक की राजनीति देश में एक नई लहर पैदा कर दी है।
Published on:
19 May 2018 02:43 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
