10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जानिए किस लिए नोएडा के संभागीय परिवहन विभाग में पहुंचे मिजोरम के गर्वनर

एआरटीओ एके पांडेय ने कहा कि जिस तरह सोमवार को मिजोरम के गर्वनर का काम तेजी से किया गया। उसी तरह हर आम आदमी का काम भी किया जाता है।

2 min read
Google source verification
nirbhay sharma

नोएडा। हार्इटेक शहर नोएडा के संभागीय परिवहन विभाग में सोमवार को मिजोरम के गर्वनर अपना लाइसेंस रिन्यूअल कराने पहुंचे। गर्वनर के पहुंचते ही आनन फानन में सभी अधिकारी अपनी कुर्सी छोड़कर उनके काम में जुट गए। विभाग के अधिकारियों ने 20 से 25 मिनट में गर्वनर से लाइसेंस रिन्यूअल में होने वाले सभी दस्तावेज लेकर व टेस्ट कराकर उन्हें फ्री कर दिया। अधिकारी ने बताया कि एक से दो दिन के अंदर उनका नया लाइसेंस उन्हें दे दिया जाएगा।

बारह बजे परिवहन विभाग पहुंचे मिजोरम के गर्वनर
सोमवार करीब बारह बजे मिजोरम के तत्कालीन गर्वनर लेफ्टिनेंट जनरल निर्भय शर्मा नोएडा के सेक्टर-33 स्थित संभागीय परिवहन विभाग पहुंचे। एआरटीओ ए के पांडेय ने बताया कि उनके ड्राइविंग लाइसेंस की वैधता खत्म होने वाली थी। इसके लिए वह ऑफिस में अपना ड्राइविंग लाइसेंस रिन्यूअल कराने आए थे। इसके लिए उनसे सभी तरह की प्रक्रियाएं पूरी करार्इ गर्इं। जिसके बाद वह वापस अपने सेक्टर-55 स्थित घर लौट गए।

20 से 25 मिनट में पूरी हुई गर्वनर की लाइसेंस रिन्यूअल प्रक्रिया
गर्वनर निर्भय शर्मा के संभागीय परिवहन विभाग पहुंचते ही एआरटीओ ए के पांडेय ने उनसे सभी अलग-अलग ऑफिसों में ले जाकर ड्राइविंग लाइसेंस रिन्यूअल कराने संबंधी प्रक्रिया पूरी करार्इ। गर्वनर के पहुंचते ही विभाग के सभी अधिकारी सर्तक हो गये। उन्होंने हाथों हाथ गर्वनर का काम किया।

कोर्इ झांसे में न आए, सभी का इसी रफ्तार से होगा काम-एआरटीओ
एआरटीओ एके पांडेय ने कहा कि जिस तरह सोमवार को मिजोरम के गर्वनर का काम तेजी से किया गया। उसी तरह हर आम आदमी का काम भी किया जाता है। बस कोर्इ भी किसी तरह के दलाल और बिना जाए विभाग से ड्राइविंग लाइसेंस बनाए जाने जैसे झांसे में न आए। लाइसेंस बनवाने से लेकर रिन्यूअल तक के लिए उक्त व्यक्ति को ऑफिस आना ही पड़ेगा। आपको बता दें कि निर्भय शर्मा इस समय मिजोरम के राज्यपाल हैं और नोएडा के सेक्टर-55 में उनका घर है।