6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मोदी सरकार का पुडुचेरी की एलजी किरण बेदी को झटका, शक्तियों का किया बंटवारा

देश की पहली महिला आईपीएस और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में उप राज्यपाल किरण बेदी को केंद्र सरकार ने बड़ा झटका दिया है।
2 min read
Google source verification
lieutenant governor Kiran Bedi

मोदी सरकार का पुदुचेरी की एलजी किरण बेदी को झटका, शक्तियों का किया बंटवारा

पुदुचेरी। देश की पहली महिला आईपीएस और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में उप राज्यपाल किरण बेदी को केंद्र सरकार ने बड़ा झटका दिया है। गृह मंत्रालय ने पुडुचेरी के मुख्‍य सचिव अश्विनी कुमार को किरण बेदी की शक्तियों को विकेंद्रित करने का निर्देश दिया है। केंद्र सरकार ने कहा है कि वह उप राज्यपाल किरण बेदी की वित्‍तीय शक्तियों को सचिवों, विभागों और कार्यालयों के प्रभारियों व मंत्रियों के बीच उचित अनुपात में वितरित कर दें।

भारी संख्या में केरल पहुंच रहे रोहिंग्या समुदाय के लोग, रेलवे अधिकारियों को लिखे पत्र में हुआ खुलासा

राजनीतिक विश्लेशक केंद्र सरकार के इस कदम को उप राज्यपाल किरण बेदी को झटका मानकर चल रहे हैं।
माना जा रहा है कि इससे राज्‍य की कांग्रेस सरकार को लाभ मिलेगा। जानकारी के अनुसार गृह मंत्रालय में अंडर सेक्रटरी संजय कुमार ने पुडुचेरी के मुख्‍य सचिव को भेजे जवाब में यह स्वीकार किया है कि उप राज्यपाल की 'वित्‍तीय शक्तियां बहुत अधिक बढ़ गई हैं।' इसलिए इन शक्तियों का बंटवारा राज्‍य में सुशासन के हित में होगा। सेक्रटरी संजय कुमार के अनुसार इस बदलाव से सरकार को ठीक से शासन चलाने में सहायता मिलेगी।

दुष्कर्म की घटनाओं में सुप्रीम कोर्ट सख्त, पीड़िता ने बयान बदला तो उसके खिलाफ भी चलाया जा सकेगा मुकदमा

आपको बता दें कि इससे पहले राज्य के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर अनुरोध किया था कि जनहित के उद्देश्‍यों की पूर्ति को ध्यान में रखते हुए उप राज्यपाल की वित्‍तीय शक्तियों को प्रशासनिक सचिवों, वित्‍त विभाग और मंत्रियों में बांट दिया जाए। केंद्र सरकार के इस कदम के बाद समझा जा रहा है कि राजनाथ सिंह ने नारायणसामी की मांग को मान लिया था। आपको बता दें कि केंद्र शासित राज्य पुडुचेरी में उप राज्यपाल किरण बेदी और कांग्रेस सरकार के संबंधों खटास है। पिछले दिनों किरण बेदी को कांग्रेस की ओर से जारी एक पोस्टर में पार्टी कार्यकर्ताओं करे 'हिटलर'' बताया था।