20 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मोदी के मंत्री अश्विनी चौबे बोले: महागठबंधन की दाल न बिहार में गलेगी और न देश में

आरजेडी-कांग्रेस और अन्‍य क्षेत्रीय पार्टियां मुगालते में हैं। देश के बहुसंख्‍यकों और अल्‍पसंख्‍यकों की भावना है कि अयोध्‍या में राम मंदिर बने।

2 min read
Google source verification
ashwani chaube

मोदी के मंत्री अश्विनी चौबे बोले: महागठबंधन की दाल न बिहार गलेगी न देश में

नई दिल्‍ली। बक्सर से सांसद और मोदी के कैबिनेट में मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा है कि भाजपा- जेडीयू बिहार में बराबर सीटों पर लड़ेंगी। साथ ही आरएलएसपी और एलजेपी को भी पूरा सम्मान मिलेगा। उन्‍होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में महागठबंधन की दाल न तो बिहार में गलेगी न ही देश में। बिहार में एनडीए और पार्टी को भरोसा है कि सभी से बातचीत के बाद जो फार्मूला तैयार हुआ है उससे सभी सहयोगी सहमत है और एक साथ मिलकर महागठबंधन को धूल चटाएंगे।

दिल्‍ली: मदन लाल खुराना के बाद भाजपा कभी नहीं बन पाई कांग्रेस का विकल्‍प

लोकसभा चुनाव में जनता देगी जवाब
केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि अगले दो तीन दिन में सब कुछ साफ हो जाएगा। उपेंद्र कुशवाहा और रामविलास पासवान भाजपा के साथ थे, हैं और रहेंगे। 2019 के चुनाव में बिहार मोदी को फिर से पीएम बनाने का काम करेगा। सभी सीटों पर हम मिलकर लड़ेंगे और जीतेंगे। आरजेडी और कांग्रेस के सपने कभी पूरे नहीं होंगे। इन सबका झुनझुना रखा रह जाएगा। उन्‍होंने कहा कि भाजपा के राष्‍ट्रीच अध्यक्ष अमित शाह ने सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद ही शीट शेयरिंग पर आगे बढ़ने का काम किया है। महागठबंधन के लोग भाजपा और पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ दुष्प्रचार करके जनता को गुमराह कर रहे हैं। इसलिए चुनाव में जनता इसका जवाब देगी।

महाराष्‍ट्र: महिला कांग्रेस विधायक ने मच्‍छर से की पीएम मोदी की तुलना, बचाव के लिए छिड़किए कीटनाशक

विपक्षी का भगवान मालिक
उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस और आरजेडी जैसी पार्टियां जनता में यह दिखा रही हैं कि हम अभी जिंदा हैं लेकिन असल में ये सब ऑक्सीजन पर चल रहे हैं। विपक्ष कन्हैया जैसे लोगों को बिहार में अपना मॉडल बना रहा है तो उसका भगवान ही मालिक है। जनता देशद्रोहियों को कभी माफ नहीं करेगी। राम मंदिर का केस अभी सुप्रीम कोर्ट में है। हम तो चाहते हैं कि अदालत इस मामले में जल्द निर्णय ले। अब न केवल हिंदू बल्कि अधिकांश मुस्लिम भाइयों की भी यही भावना है। वे श्रीराम को भगवान के रूप में माने न माने लेकिन महापुरुष मानते हैं। इसलिए सब लोग मिलकर अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बनवाने का काम पूरा करेंगे।