27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महाराष्‍ट्र: महिला कांग्रेस विधायक ने मच्‍छर से की पीएम मोदी की तुलना, बचाव के लिए छिड़किए कीटनाशक

भाजपा सांसद ने पलटवार करते हुए कहा है कि कांग्रेस की महिला विधायक क्‍या करती हैं मुझे सबकुछ पता है। मेरा मुंह न खुलबाएं। इसी में उनकी भलाई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 28 Oct 2018, 9:39 AM IST

praniti shinde

महाराष्‍ट्र कांग्रेस की महिला विधायक ने पीएम मोदी की तुलना मच्‍छर से की, बचाव के लिए छिड़किए कीटनाशक

नई दिल्‍ली। देश के प्रमुख संवैधानिक पदों पर बैठेे राजनेताओं के खिलाफ व्यंग्य बाण का स्‍तर लगातार गिरता जा रहा है। दो दिन पहले गुजरात के विधायक जिग्‍नेश मेवाणी ने पीएम मोदी के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया था। अब महाराष्‍ट्र कांग्रेस की महिला विधायक प्रणीति शिंदे ने पीएम नरेंद्र मोदी की तुलना मच्‍छर से की है। प्रणीति सोलापुर दक्षिण से कांग्रेस की विधायक हैं। उन्‍होंने कहा है कि इस देश में डेंगू का एक नया मच्छर पैदा हो गया है। इससे मारने के लिए आप कीटनाशकों का इस्तेमाल कीजिए।

मच्‍छर को सत्‍ता से बाहर फेंक दीजिए
कांग्रेस की महिला विधायक शिंदे ने एक रैली में कहा कि हमारे देश में डेंगू का एक नया मच्छर आ गया है, जिसका नाम मोदी बाबा है, उसकी वजह से सब बीमार पड़ रहे हैं, इसलिए जो बन पड़े आप कीजिए। कीटनाशक छिड़किए और अगली बार उसे सत्ता से बाहर फेंक दीजिए। अगर आपने ऐसा नहीं किया तो आप इस नए डेंगू का शिकार हो जाएंगे।

भाजपा सांसद को बोली शराबी
कांग्रेस की महिला विधायक यहीं नहीं रुकीं। उन्‍होंने स्थानीय भाजपा सांसद शरद बंसोदे को शराबी की संज्ञा दे दी। उन पर हमला बोलते हुए उन्‍होंने कहा कि इस जिले के विकास के लिए भाजपा नेताओं ने एक पैसा भी खर्च नहीं किया है। सरकार ने इस जिले को दो नेता दिए हैं। दोनोंं आपस में लड़ते रहते हैं। इसमें से एक तो शराबी है। दूसरे का कोई ठिकाना नहीं है।

मुंह न खुलवाएं तो अच्‍छा
कांग्रेस विधायक की इस टिप्पणी पर भाजपा सांसद ने भी पलटवार किया है। भाजपा सांसद ने कहा कि रेव पार्टी करने वाले लोगों को मुझ पर हमला करने का कोई हक नहीं है। शरद बंसोदे ने कहा कि जो लोग रेव पार्टियों में पकड़े जाते हैं उन्हें मुझ पर हमला करने का हक नहीं है। मुझे पता है वह मुंबई में क्या करती हैं। यदि मैं अपना मुंह खोला तो वह सोलापुर में मुंह दिखाने लायक नहीं रह जाएंगी, यह उनको आखिरी चेतावनी है।

बड़ी खबरें

View All

राजनीति

ट्रेंडिंग