वहीं विपक्ष सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रही है। कांग्रेस ने कहा कि मानसून सत्र में सभी विपक्षी दलों के साथ मिलकर सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगी। लोकसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि सोमवार को विपक्षी दलों की बैठक में शामिल हुईं सभी पार्टियां अविश्वास प्रस्ताव लाने पर सहमत हुई हैं। खड़गे ने साथ ही जानकारी दी कि कांग्रेस इस सत्र में महिला सुरक्षा, बेरोजगारी, मॉब लिंचिंग, किसानों की स्थिति, महंगाई, जैसे मुद्दों को लेकर सरकार को घेरेगी।