27 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP Election: सर्वे ने बढ़ाई भाजपा की मुश्किलें, फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे कमलनाथ, जानिए क्या कहता है रिपोर्ट

MP Election: मध्य प्रदेश में विधानसभा की 230 सीटें है। किसी भी पार्टी को सरकार बनाने के लिए 116 सीटों की जरूरत होती है। C वोटर के द्वारा कराए गए सर्वे के मुताबिक मध्य प्रदेश में इस बार भी 2018 की तरह की कांटे की टक्कर दिख रही है।

2 min read
Google source verification
 mp-survey-increased-difficulties-bjp-kamalnath-become-cm

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव अब सिर्फ 4 महिने दूर है। ऐसे में टी वी चैनल से लेकर सर्वे एजेंसियां तक लगातार सर्वे कर रही है। लेकिन हर बार सर्वे में भाजपा को परेशान करने वाले ही नतीजे आ रहे है। वहीं, कांग्रेस के लिए भी बहुत अच्छी खबरें नहीं आ रही है। हाल ही में आई C वोटर की सर्वे के मुताबिक भाजपा और कांग्रेस दोनों के बीच कांटे की टक्कर है। हालांकि सर्वे ने कांग्रेस को मामूली बढ़त दी है। इसके साथ ही यह भी बताया गया है कि हो सकता है इस बार सरकार बनाने में छोटे-छोटे दल और निर्दलीय अहम भूमिका निभाए।

क्या कहती है सर्वे रिपोर्ट
मध्य प्रदेश में विधानसभा की 230 सीटें है। किसी भी पार्टी को सरकार बनाने के लिए 116 सीटों की जरूरत होती है। C वोटर के द्वारा कराए गए सर्वे के मुताबिक मध्य प्रदेश में इस बार भी 2018 की तरह की कांटे की टक्कर दिख रही है। सर्वे के मुताबिक प्रदेश की 230 सीटों में से बीजेपी को 106-118, कांग्रेस को 108-120, बीएसपी को 4 और अन्य को भी 4 सीटें मिल सकती है। हालांकि इस सर्वे में कांग्रेस को भाजपा से मामूली बढ़त ही मिली है।

निर्दलीय निभा सकते है अहम भूमिका
सर्वे रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अगर इसी तरह कांटे की टक्कर बनी रही तो 2018 की तरह ही चुनाव फंस सकता है। सत्ता की चाभी निर्दलीयों के पास जा सकती है। हालांकि 2018 के चुनाव में भी कांग्रेस को बहुमत से 2 सीटें कम मिली थी। लेकिन उस वक्त कांग्रेस ने बसपा के 2 सपा 1 और निर्दलीयों के साथ मिलकर अपनी सरकार बना ली थी।

ये भी पढ़ें: Lok Sabha 2024: गठबंधन करने में कांग्रेस से आगे निकलेगी भाजपा, पुराने साथियों ने दिए वापसी के संकेत

किस पार्टी को कहां बढ़त
सर्वे के लिए मध्य प्रदेश को 6 रीजन चंबल, बघेलखंड, भोपाल, महाकौशल, मालवा और निमाड़ में बांटा गया है। सर्वे के मुताबिक चंबल और बघेलखंड के इलाके में कांग्रेस को बड़ी बढ़त दिख रही है। सी वोटर सर्वे के अनुसार बीजेपी भोपाल रीजन में काफी मजबूत है। वहीं,महाकौशल इलाके में कांटे की टक्कर है। बीजेपी को यहां मामूली बढ़त है। इसके साथ ही सी वोटर के सर्वे में मालवा इलाके में बीजेपी को बढ़त मिल रही है। वहीं, अगर निमाड़ की बात करें तो यहां कांटे की टक्कर है।