
N. Rangasamy will take oath as CM of Puducherry today
नई दिल्ली। एआईएनआरसी के प्रमुख एन रंगसामी आज यानी 7 मई को केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। यह कार्यक्रम काफी छोटा होगा, जो राजनिवास की गैलरी में आयोजित किया जाएगा। वहीं पर डिप्टी गवर्नर तमिलाई सौदरराजन रंगसामी को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाएंगे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस बात की पुष्टि की है कि एआईएनआरसी प्रमुख रंगासामी को राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में पेश किया जाएगा।
यह हो सकते हैं डिप्टी सीएम
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में भाजपा के सहित अन्य मंत्रियों को भी शपथ दिलाई जाएगी। पहले के पैटर्न पर नजर डालें तो पुडुचेरी में एक मंत्रालय की गिनती मुख्यमंत्री सहित छह होगी। हाल ही में कांग्रेस को छोड़ बीजेपी में शामिल होने वाले नामसिवयम उपमुख्यमंत्री पद पर आसीन हो सकते हैं।
कितनी जीती सीटें
6 अप्रैल को पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव हुए थे और 2 मई परिणाम आए थे। जिसमें बीजेपी, एआईएनआरसी और एआईडीएमके के गठबंधन को 16 सीटें मिली थी। जिसमें से 10 सीटें खुद एआईएनआरसी ने जीती हैं। सदन के लिए छह निर्दलीय चुने गए हैं और वे कुल मिलाकर रंगसामी के समर्थक हैं। द्रमुक ने छह और कांग्रेस ने सिर्फ दो ही सीटें अपने नाम की हैं।
Updated on:
07 May 2021 12:36 pm
Published on:
07 May 2021 12:34 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
