खामोशी तोड़ कर संवाद जरूरी
नवजोत सिंह सिद्धू इस वीडियो में कह रहे हैं कि वो पिछले कई दिनों से खामोश थे और आत्मचिंतन कर रहे थे। लेकिन अब उन्हें लगता है कि जनता के साथ संवाद करना बेहद जरूरी है और वो अपने चैनल 'जीतेगा पंजाब' के जरिये पंजाब से जुड़े तमाम मुद्दों को लेकर जनता से सीधे रूबरू होंगे और अपनी बात रखेंगे।