8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फ्रंट फुट पर सिद्धू, इन 8 संवादों के जरिए निकाला अकाली-भाजपा पर गुस्सा 

 patrika.com अपने रीडर्स को उन 8 चुनिन्दा संवादों की जानकारी दे रहा है जो सिद्धू ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिए। 
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Anuj Shukla

•

Updated: 16 Jan 2017, 2:33 PM IST

Navjot Singh Sidhu top quotes in his press confren

Navjot Singh Sidhu top quotes in his press confrence for congress on monday

चंडीगढ़. रविवार को आधिकारिक तौर पर कांग्रेस की सदस्यता लेने के बाद सोमवार को सिद्धू ने जमकर भड़ास निकाली। कांग्रेस की ओर से पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने अकाली-भाजपा समेत सबको निशाने पर लिया। जेटली के लिए उनका गुस्सा अभी तक कम नहीं हुआ है। यहां तक कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिद्धू ने उन्हें मंथरा तक करार दे दिया। सिद्धू अक्सर शायरी और संवादों के जरिए अपनी बात रखते हैं। patrika.com अपने रीडर्स को उन 8 चुनिन्दा संवादों की जानकारी दे रहा है जो सिद्धू ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिए।

1. अरुण जेटली पर - "लोग कहते हैं सिद्धू पार्टी को मां कहता था, लेकिन मां तो कैकयी भी थी। सबको पता है मंथरा कौन है पंजाब में।"
2. कांग्रेस में शामिल होने पर - "मेरी चाची की मूंछे होती तो मैं उन्हें चाचा नहीं कहता।"
3. अकाली दल पर - "अकाली दल एक पवित्र जमात था लेकिन अब एक जायदाद बन गया है।" और "भाग बादल बाबा भाग, कुर्सी खाली कर कि पंजाब की जनता आती है।"
4. पंजाब के लिए अपनी प्रतिबद्धता पर - "रघुकुल रीत सदा चलि आई, प्राण जाइ पर वचन न जाइ।"
5. रिपोर्टर के सवाल पर - "गेहूं खेत में बेटा पेट में तुम विवाह की तैयारी कर रहे हो।"
6. सुखवीर सिंह बादल पर - "कमानी न पहिया, खेत जोते मेरा सुखबीर भैया।"
7. पहले कांग्रेस की बुराई और बाद में उसी में शामिल होने पर - "सवारी अपने सामान की खुद जिम्मेदार होती है।"
8. पीएम मोदी पर सवाल टालते हुए - "बच्चा नहीं हूं मैं....रोटी को चोची नहीं कहता।"