22 नई पार्टियां बनीं
हाल ही में हुए पांच विधानसभा चुनावों से पहले 22 नई पार्टियां बनीं। आयोग की सूची के अनुसार सबसे अधिक राजस्थान से पांच, उत्तर प्रदेश से चार, तमिलनाडु एवं नई दिल्ली से तीन-तीन और आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, हरियाणा, कर्नाटक, मिजोरम, बिहार एवं महाराष्ट्र से एक-एक पार्टी का रजिस्ट्रेशन हुआ। इन 22 पार्टियों को मिलाकर देश में अब तक 2091 राजनीतिक पार्टियों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है। बता दें कि 7 पार्टियों को राष्ट्रीय दल के तौर पर मान्यता मिली हुई है। जो भाजपा, कांग्रेस, बीएसपी, तृणमूल, कांग्रेस, एनसीपी, सीपीआई (एम) हैं।