
एक हफ्ते में तेजस्वी-नीतीश की दूसरी मुलाकात, JDU की इफ्तार पार्टी में पूरे लालू परिवार को गया न्योता
राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) की इफ्तार पार्टी ने बिहार की राजनीति में हलचल मचा दी। अब जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के दावत-ए-इफ्तार की बारी है। जेडीयू के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सलीम परवेज की तरफ से गुरुवार को इफ्तार का आयोजन किया गया है। इसमें लालू यादव के परिवार को भी निमंत्रण दिया गया है। ऐसे में देखना होगा कि क्या मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव फिर एक साथ बैठे नजर आएंगे। जेडीयू के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठकी ओर से आयोजित हो रहे दावत ए इफ्तार में पुन: एक बार बड़ा राजनीतिक जुटान होगा।
बता दें, रमजान के इस महीने में जेडीयू की ओर से गुरुवार की शाम हज भवन में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया है। इस पार्टी के मुख्य नेता और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इफ्तार में मौजूद रहेंगे। तो वहीं फ्तार पार्टी में राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद, पूर्व सीएम राबड़ी देवी, विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव और उनके विधायक भाई तेज प्रताप यादव को भी आमंत्रित किया गया है। इसी बात को लेकर सभी की नजरें टिकी हुई है।
अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सलीम परवेज को दावत-ए-इफ्तार का मेजबान बनाया गया है। राजनीतिक दृष्टिकोण जेडीयू के दावत-ए-इफ्तार का महत्व यह है कि हाल के दिनों में यह दूसरा मौका होगा जब नीतीश कुमार, राबड़ी देवी व तेजस्वी यादव एक साथ दिखेंगे। तेजस्वी यादव के इफ्तार में नीतीश कुमार के शामिल होने पर खूब राजनीतिक चर्चा हुई थी। जिसमें नीतीश कुमार तमाम राजनीतिक द्वेष और तेजस्वी के बयानबाजियों को भुला कर पैदल ही राबड़ी आवास पहुंच गए।
बता दें 22 अप्रैल को राबड़ी देवी के आवास पर प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने दावत-ए-इफ्तार किया था। अब जेडीयू की तरफ से 28 अप्रैल को दावत-ए-इफ्तार किया जा रहा है। जेडीयू की इफ्तार पार्टी में आरजेडी के लोगों को न्योता तो गया है साथ ही अन्य दलों को भी भेजा गया है। तो वहीं इस इफ्तार पार्टी में लालू प्रसाद यादव के पहुंचने की बात कही जा रही थी, लेकिन लालू प्रसाद आज ही जेल की निगरानी में एम्स से डिस्चार्ज होंगे।
यह भी पढ़ें: पद्मश्री पुरस्कारों से सम्मानित कलाकारों से सरकार खाली करा रही बंगले, 91 साल के पद्मश्री मायाधर राउत का सड़क पर पड़ा मिला सामान
डिस्चार्ज होने के बाज लालू अपनी बेटी और राज्यसभा सांसद मीसा भारती के आवास पर जाएंगे। ऐसे में उनके आज शाम पटना पहुंच पाना मुश्किल है। कहा जा रहा है कि 30 अप्रैल को ही लालू पटना वापस आ सकते हैं। दूसरी तरफ कहा जा रहा है की तेजस्वी यादव अपनी मां के साथ पार्टी में शामिल हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें: सुब्रत राय को पटना हाई कोर्ट ने पेश होने के दिए आदेश, सहारा इंडिया के इन्वेस्टर्स को जल्द मिल सकता है पैसा वापस!
Published on:
28 Apr 2022 02:10 pm

बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
ट्रेंडिंग
