
नई दिल्ली।राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के अध्यक्ष शरद पवार , उनके भतीजे व पूर्व उपमुख्यमंत्री अजीत पवार और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं और विधायकों ने मंगलवार को सरकार गठन मुद्दे पर चर्चा के लिए यहां एक अहम बैठक की।
इस बीच एनसीपी ने यह साफ कर दिया है कि जब तक तीनों दल (एनसीपी—कांग्रेस—शिवसेना) एक साथ नहीं आती, तब तक सरकार नहीं बन सकती।
एनसीपी नेता नवाब मलिक ने कहा कि पार्टी की ओर से सरकार गठन पर अंतिम फैसला शरद पवार का ही होगा। उन्होंने कहा कि बैठक में सभी 54 विधायक मौजूद थे।
यह निर्णय लिया गया है कि राज्य में अनिश्चितता को देखते हुए, हम शरद पवार को वैकल्पिक सरकार पर निर्णय लेने का अधिकार देंगे।
शरद पवार के नेतृत्व में एक समिति बनाई जाएगी।
नवाब मलिक ने कहा कि राज्यपाल ने कल हमें सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए बुलाया था और आज रात 8:30 बजे तक का समय दिया था।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल, मल्लिकार्जुन खड़गे और के सी वेणुगोपाल मुंबई आ रहे हैं और शाम 5 बजे पवार से मुलाकात करेंगे।
उनकी चर्चा के बाद निर्णय लिया जाएगा। एनसीपी नेता ने कहा कि पार्टी का मानना है कि तीनों दलों (कांग्रेस, राकांपा, शिवसेना) के साथ आए बिना वैकल्पिक सरकार बनाना संभव नहीं है।
Updated on:
12 Nov 2019 06:44 pm
Published on:
12 Nov 2019 03:10 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
