8 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

MP Politics: कमलनाथ की करीबी नूरी ने बढ़ाई पार्टी नेताओं की टेंशन, कभी सिंधिया ने मंच पर किया था बेइज्जत

MP Politics: मध्य प्रदेश की राजनीति में इन दिनों नूरी खां का नाम चर्चा में है। इसका कारण है कि धर्म नगरी उज्जैन में वह उत्तर विधानसभा सीट से कांग्रेस का टिकट मांग रही है।

2 min read
Google source verification
 noori-close-to-kamal-nath-increased-the-tension-of-party-leaders

कांग्रेस नेत्री नूरी खां

मध्य प्रदेश में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव करीब आ रहा है। कांग्रेस पार्टी के नेताओं की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। टिकट के लिए वह लगातार प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ से लेकर दिल्ली दरबार तक दौड़ लगा रहे है। लेकिन इस समय प्रदेश कांग्रेस में सबसे ज्यादा चर्चा नूरी खां की है। उनके बारे में कहा जाता है कि वह पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की करीबी हैं।

उज्जैन उत्तर विधानसभा से मांग रही टिकट
मध्य प्रदेश और खासकर उज्जैन की राजनीति पर नजर रखने वाले जानकार बताते है कि नूरी खान उज्जैन उत्तर सीट से टिकट मांग रही हैं। वह वहां काफी समय से सक्रिय हैं और कमलनाथ से उनकी करीबी किसी से छुपी नहीं है। पिछले साल उन्होंने कांग्रेस प्रवक्ता का पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने पार्टी पर आरोप लगाया था कि कांग्रेस में अल्पसंख्यकों की उपेक्षा की जाती है। इस्तीफा देने के दो घंटे बाद ही कमलनाथ ने उनसे बात की थी। इसके बाद नूरी ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया था।

नूरी और कांग्रेस जिलाध्यक्ष का ऑडियो वॉयरल
इस समय मध्य प्रदेश में एक ऑडियो क्लिप ने सियासी गलियारे में हलचल मचा रखी है। बताया जा रहा है कि यह ऑडियो एक कांग्रेस नेता का ही है, जिन पर आरोप है कि उन्होंने कथित तौर पर इस ऑडियो को वायरल करवाया है। बताया जा रहा है कि इस क्लिप में जो पुरुष है वह शहर कांग्रेस अध्यक्ष रवि भदौरिया का यह ऑडियो था, जिसमें वह कह रहे थे कि किसी मुस्लिम को धार्मिक नगरी में टिकट नहीं मिलेगा। कथित तौर पर यह इशारा नूरी खान की ओर था।

सिंधिया ने मंच से उतारा
नूरी से एक जुड़ा किस्सा ये भी है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया जब कांग्रेस में थे, तब नूरी को कोई महत्व नहीं मिलता था। एक बार उज्जैन के कार्यक्रम में गए थे तो सिंधिया ने नूरी को मंच से उतार दिया था। इस घटना ने खूब तूल पकड़ा था। नूरी ने सिंधिया के खिलाफ मोर्चा खोला था।

ये भी पढ़ें: MP Election:आदिवासी के घर खाने से लेकर, वंदे भारत ट्रेनों की सौगात तक, 27 जून को कुछ यूं रहेगा PM का शेड्यूल

NSUI से की राजनीति की शुरुआत
नूरी ने अपनी राजनीति की शुरुआत उज्जैन में एनएसयूआई से की थी। वह पिछले 20 साल से अधिक समय से भी कांग्रेस से जुड़ी हुई हैं। वे राष्ट्रीय स्तर की समन्वयक भी रही। इसके अलावा उन्हें कमलनाथ की सरकार में कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता और मदरसा बोर्ड में भी जगह मिला। पिछली बार प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष बनने के लिए उनका नाम भी सामने आया था। नूरी ने रकीबउद्दीन से शादी की है, वे असम से कांग्रेस विधायक हैं। नूरी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी के साथ भी दिखी।