10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विपक्ष का बड़ा आरोप: चुनावी स्टंट है पीएम की नेपाली मंदिरों में पूजा

अशोक गहलोत ने कहा है कि कर्नाटक में आज हो रही वोटिंग के लिए आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू है और दूसरी तरफ पीएम मंदिरों के दर्शन कर रहे है

2 min read
Google source verification
pm modi in nepal

petrol diesel price hiked

नई दिल्ली। नेपाल में पीएम मोदी द्वारा मुक्तिनाथ और पशुपतिनाथ मंदिरों में पूजा अर्चना करना मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के नेताओं को रास नहीं आया है। कर्नाटक में आज हो रही वोटिंग के दौरान पीएम मोदी के इस तरह नेपाल के मंदिरों में जाने को लेकर कांग्रेस के नेताओं ने सवाल खड़े किये हैं।

नेपाल यात्रा का दूसरा दिन: मुक्तिनाथ के बाद पशुपतिनाथ की शरण में पहुंचे पीएम मोदी

नाराज हुए कांग्रेसी नेता

कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा है कि एक तरफ कर्नाटक में आज हो रही वोटिंग के लिए आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू है और दूसरी तरफ पीएम मोदी मंदिरों के दर्शन कर रहे हैं। इससे साफ जाहिर है कि पीएम मोदी ने हिंदू वोटरों को प्रभावित करने के लिए नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर और मुक्तिनाथ मंदिर जाकर पूजा अर्चना की है। उन्होंने मोदी पर धार्मिक आधार पर ध्रुवीकरण को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पीएम इस पूजा अर्चना के द्वारा अपनी हिंदू ह्रदय सम्राट वाली छवि को भुनाना चाह रहे हैं।

कर्नाटक चुनाव: परिणामों का 2019 के लोक सभा चुनाव पर क्या होगा असर

अशोक गहलोत ने पीएम की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा है कि मोदी जी ने मंदिर जाने के लिए आज ही दिन क्यों चुना ? जाहिर है उनका कोई हिडेन एजेंडा है।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव : जानें क्या हैं महत्वपूर्ण बातें

बता दें कि आज शनिवार सुबह मुक्तिनाथ मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद पीएम मोदी ने पशु? नाथ ??ाथ मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की। इससे पहले पीएम ने मुक्तिनाथ मंदिर पूजन और दर्शन किया। पीएम ने मुक्तिनाथ मंदिर में पूजा अर्चना के बाद वहां विज़िटर बुक में हस्ताक्षर किये और अपने सन्देश में लिखा कि मुक्तिनाथ मंदिर विश्व भर में धार्मिक सहिष्णुता का केंद्र है।बता दें कि 224 सदस्यों वाली कर्नाटक विधानसभा के लिए आज 222 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं।