नई दिल्ली। लंबे समय से दलितों के खिलाफ हो रहे शोषण और लिंचिंग की खबरें सामने आने के बाद मोदी सरकार को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा है। लेकिन अब कई राज्यों में चुनाव नजदीक है लिहाजा एनडीए सरकार किसी भी तरह की चूक नहीं चाहती है। आगामी चुनाव में दलित सरकार के लिए बड़ा वोट बैंक साबित हो सकते हैं। यही वजह है कि मोदी सरकार ने एससी/एसटी संशोधन विधेयक को पास किया। अब इस संदेश को सरकार देशभर में फैलाना चाहती है और इसके लिए लोजपा प्रमुख रामविलास पासवान को जिम्मेदारी सौंपी गई है।