एक मीडिया चैनल से बातचीत में अभिनेता से राजनेता बने पवन कल्याण ने कहा कि 'आंध्र के परिणाम कर्नाटक से बेहतर होंगे। हम कर्नाटक से बेहतर प्रदर्शन करेंगे। चुनावों में जनसेना महत्वपूर्ण रोल निभाएगी। हमारी वजह से ही टीडीपी ने सरकार बनाई थी। अब उनके वोट शेयर में 14-16 प्रसेंट की गिरावट आएगी। हमारी पार्टी सबको मुश्किल में डाल देगी और हमारे बिना कोई सरकार नहीं बना सकेगा।"बता दें कि 2014 में जनसेना चीफ ने बीजेपी-टीडीपी गठबंधन को सपोर्ट किया था, लेकिन आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य के दर्जे की मांग पर दोनों पार्टियों का गठबंधन टूटने के बाद पवन कल्याण ने अगले विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर लड़ने का फैसला किया है।