मगर शायद अमित शाह भी जमीनी हकीकत से कोसो दूर हैं, जिनकी आंख खोलने के लिये रामकैलाश की यह कहानी काफी है, राम कैलाश की पूरी जिंदगी खत्म हो गई मगर वे शादी नहीं कर सके, क्योंकि रामकैलाश के पास अपना घर नहीं, मिट्टी के घर में रहने की वजह से कोई उनसे रिश्ता जोड़ना नहीं चाहा। बहरहाल, इस मामले को लेकर हमने सांसद हरीश द्विवेदी से बात की तो फोन पर उन्होंने कहा कि, वे बाहर हैं मगर इस मामले की जानकारी नहीं थी, कार्यकर्ता रामकैलाश को उनका हक दिलाया जाएगा।