नई दिल्ली। कांग्रेस के सहयोगी संगठन कांग्रेस सेवा दल ने अपने ड्रेस कोड में बदलाव का फैसला किया है। अपने सुप्रीम बॉस राहुल गांधी से प्रेरणा लेते हुए कांग्रेस सेवा दल के सदस्य अब सफेद कुर्ते के साथ नीले रंग की जींस पहनेंगे। अभी तक सेवा दल के सदस्य सफेद कुर्ता और पायजामा पहनते थे, लेकिन अब ड्रेस कोड में बदलाव का फैसला किया है। नया ड्रेस कोड 9 जुलाई से लागू होगा।