भारत और भूटान के बीच पहले दोस्ती और सहयोग के रिश्ते हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि इस बैठक के बाद भारत और भूटान के बीच आपसी विश्वास और समझ के और मजबूत होने के आसार हैं। बता दें कि इस साल दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों के पचास साल पुरे हो चुके हैं। टोबगे की इस यात्रा से भारत और भूटान, दोनों पक्षों को पारस्परिक हित के मुद्दों पर चर्चा करने और साझा समस्याओं पर साथ काम करने के अवसर प्रदान मिलेंगे। इससे पहले टोबगे ने निवेशकों के शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए गुवाहाटी का दौरा किया था जिस दौरान उन्होंने पीएम मोदी से बातचीत की थी। टोबगे की यात्रा के कुछ दिन बाद राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, विदेश सचिव विजय गोखले और सेना प्रमुख जनरल बिपीन रावत चुपचाप भूटान गए थे, जहां उन्होंने भूटानी नेतृत्व के साथ डोकलाम सहित प्रमुख रणनीतिक मुद्दों पर व्यापक बातचीत की थी ।