जनता को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि देश को ईमानदार व्यस्था तक आगे ले जाने के लिए डिजिटल होना जारी रखें। रुपे कार्ड का इस्तेमाल करें और डिजिटल लेनदेन करें। उन्होंने कहा कि डिजिटलीकरण से सरकार द्वारा दी जाने वाली सहायता सही हाथों में पहुंंचती है। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों में पैसे जरूरतमंदों तक नहीं पहुंंच पा रहे थे, लेकिन उनकी सरकार में पैसे सही हाथों तक पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि 57 हजार करोड़ अब तक गलत हाथों में पहुंच रहे थे। उन्होंने इस पर रोक लगाई है। ऐसे लोगों को वे या उनकी सरकार पसंद नहीं आ रही है। उन्होंने कहा कि उनके लिए देश प्रथम है, वे रहें, या न रहें, लेकिन देश को बर्बाद नहीं होने देंगे।