28 जनवरी को होनी थी रैली
मोदी एक नवंबर को शुरू हुई इस तीन माह की यात्रा के संपन्न होने पर आयोजित रैली को 28 जनवरी को ही संबोधित करने वाले थे, लेकिन उनके व्यस्त रहने की वजह से रैली चार फरवरी के लिए टाल दी गई। पार्टी पदाधिकारी ने कहा कि संसद का बजट सत्र 29 जनवरी से शुरू हो रहा था और और फरवरी को बजट पेश किया जाना था, जिसके कारण मोदी पिछले रविवार को रैली में शामिल नहीं हो सकते थे, क्योंकि उस समय वह काफी व्यस्त थे।