
प. बंगाल में ममता सरकार पर जमकर गरजे PM मोदी, बोले- BJP के प्रति जनता के प्यार ने दीदी की नींद उड़ा दी
दुर्गापुर। आम चुनाव का समय करीब है और राजनीतिक जंग शुरू हो चुका है। सियासी वार और पलटवार जमकर किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी की ओर से ममता के गढ़ में टीएमसी के खिलाफ जमकर हमला किया गया। प्रधानमंंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में एक रैली को संबोधित किया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने ममता सरकार पर कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जिस सरकार को लोकतंत्र की मर्यादा की परवाह ना हो, जिस पार्टी के कार्यकर्ताओं को हर प्रकार की हिंसा करने की छूट मिली हुई हो और सरकार के मुलाजिम भी जिस प्रकार का व्यवहार करते हों उनका बंगाल से जाना तय है। पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा के प्रति बंगाल की जनता के प्यार ने दीदी की नींद उड़ा के रख दी है। उन्होंने कहा कि जिस स्थान के नाम में ही दुर्गा हो, उस जगह पर इतनी विशाल संख्या में आप लोगों का आशीर्वाद देने आना, मेरे लिए सबसे बड़ा सौभाग्य है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि दुर्भाग्य की बात यह है कि बंगाल में जो सरकार है वो विकास की परियोजनाओं को लेकर गंभीर नहीं है। बंगाल की सरकार गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों के सपनों को कुचलने में जुटी है लेकिन केंद्र सरकार उन सपनों को नई उड़ान देने का प्रयास कर रही है। आज दुनिया इस सच्चाई को जानती है कि TMC की सरकार उन परियोजनाओं को हाथ ही नहीं लगाती जिनमें सिंडिकेट का शेयर ना हो और जहां मलाई ना मिलती हो।
इससे पहले 24 परगना में रैली को किया संबोधित
आपको बता दें कि पीएम मोदी ने इससे पहले 24 परगना में एक रैली को संबोधित किया। पीएम मोदी आज पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना के ठाकुर नगर में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि बंगाल में हालात बहुत खराब हैं उन्होंने को कहा कि रैली में आई भीड़ को देख यह समझ आ रहा कि दीदी हिंसा पर क्यों उतारू हैं। पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। अब किसानों के खाते में 6000 रुपए आएंगे। इसके लिए बजट में 12 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही किसानों और बिचौलियों के बीच के सिंडीकेट को भी खत्म कर दिया गया है।
Read the Latest India news hindi on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले India news पत्रिका डॉट कॉम पर.
Updated on:
02 Feb 2019 03:59 pm
Published on:
02 Feb 2019 03:12 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
