3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पीएम मोदी ने राज्यसभा के नए उप सभापति Harivansh को बताया- निष्पक्ष और लोकतंत्र का साधक

राज्यसभा के नए उप सभापति ( Rajya Sabha deputy chairman ) चुने जाने पर हरिवंश सिंह को मिली बधाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी( pm modi ) ने उन्हें निष्पक्ष तरीके से कार्यवाही करने वाला बताया। हरिवंश सिंह ( Harivansh Narayan Singh ), लोकनायक जयप्रकाश नारायण के गांव सिताबदियारा से आते हैं।  

2 min read
Google source verification
PM Modi compares New Rajya Sabha Deputy Chairman Harivansh as Outstanding Umpire

PM Modi compares New Rajya Sabha Deputy Chairman Harivansh as Outstanding Umpire

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( pm modi ) ने सोमवार से शुरू हुए मानसून सत्र में राज्यसभा सदस्य हरिवंश सिंह को उप सभापति ( Rajya Sabha deputy chairman ) बनाए जाने पर बधाई दी। इस दौरान पीएम मोदी ने जयप्रकाश नारायण और कर्पूरी ठाकुर जैसे पूर्व महानायकों को याद करते हुए देश के "लोकतांत्रिक लोकाचार" में बिहार की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए सोमवार को चुने गए उच्च सदन के उपाध्यक्ष के रूप में हरिवंश सिंह ( Harivansh Narayan Singh ) की सराहना की।

मानसून सत्र की शुुरुआत से पहले संसद से आई बड़ी जानकारी, कोरोना वायरस जांच में एक साथ इतने सारे सांसद पॉजिटिव

वर्ष 2018 के बाद से पद संभालने वाले हरिवंश सिंह बिहार से आते हैं और इस साल के अंत में प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं। संसद के मानसून सत्र की शुरुआत होने के बाद अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा, "लोकतंत्र की धरती बिहार से, जेपी और कर्पूरी ठाकुर की धरती से, बापू के चंपारण की धरती से, जब कोई लोकतंत्र का साधक आगे आकर जिम्मेदारियों को संभालता है, तो ऐसा ही होता है, जैसे हरिवंश जी ने करके दिखाया है। हरिवंश जी जयप्रकाश जी के ही गांव सिताबदियारा से आते हैं।"

"लोक नायक" का शीर्षक पाने वाले जयप्रकाश नारायण ने एक राजनीतिक आंदोलन शुरू किया था, जिसने आज के बिहार के अधिकांश राजनीतिक नेताओं, मसलन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, लालू यादव, रामविलास पासवान और रविवार को दिवंगत होने वाले रघुवंश प्रसाद सिंह को मजबूत जनाधार वाला नेता बनाने में मदद की।

पीएम मोदी ने आगे कहा, "बिहार भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था की भूमि रहा है और मुझे विश्वास है कि हरिवंश जी इस विरासत को आगे बढ़ाएंगे। हरिवंश जी ने अपने दायित्व को कितनी सफलता से पूरा किया है, पिछले कुछ साल इसके गवाह हैं। हरिवंश जी ने सदन में जितनी गहराई से बड़ी-बड़ी चर्चा कराई, कई घंटों से लगातार बैठे रहे, इस दौरान देश की दिशा को बदलने वाले अनेकों बिल इस सदन में पास हुआ।"

मानसून सत्र की शुरुआत के साथ ही संसद में याद किए गए पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी समेत दिवंगत नेता

पीएम ने आगे बताया, "पिछले साल ही इस सदन ने 10 साल में सर्वाधिक प्रोडक्टिविटी का रिकॉर्ड कायम किया है। वो भी तब, जब पिछला साल लोकसभा के चुनाव का साल भी रहा है। ये सभी के लिए गर्व की बात है कि सदन में प्रोडक्टिविटी के साथ पॉजीटिविटी भी बढ़ी है।"

पीएम मोदी ने कहा, "हरिवंश सिंह सभी पक्षों से संबंधित उत्कृष्ट अंपायर हैं और उन्होंने निष्पक्ष तरीके से कार्यवाही की है। मैं और सदन का प्रत्येक सदस्य हरिवंश जी के प्रति सम्मान रखता है। उन्होंने यह सम्मान अर्जित किया है। संसद में उनकी निष्पक्ष भूमिका हमारे लोकतंत्र को मजबूत करती है।"

वर्ष 2018 में हरिवंश सिंह ने चुनाव में कांग्रेस के बीके हरिप्रसाद को हराया था। यह उनके राज्यसभा कार्यकाल के अंत में खाली हो गया। राष्ट्रीय जनता दल के सदस्य प्रोफेसर मनोज कुमार झा को पछाड़ते हुए उन्हें सोमवार को एक वोट से फिर से चुना गया। मनोज कुमार झा को विपक्ष द्वारा समर्थन दिया जा रहा था। जबकि वाईएसआर कांग्रेस ने भाजपा के उम्मीदवार का समर्थन किया था।

देश में तेजी से बढ़ते जा रहे कोरोना वायरस मामलों के बीच स्वास्थ्य मंत्रालय ने सुनाई बड़ी राहत की खबर

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद गुलाम नबी आजाद ने चुनाव के बाद कहा, "यह दूसरी बार है जब हरिवंश सिंह को सदन के उपाध्यक्ष के रूप में चुना गया है। मैं उन्हें बधाई देता हूं। वह सभी दलों के सदस्यों की तरह हैं।"

Story Loader