31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीएम मोदी के निशाने पर आए शरद पवार, कहा- ‘उन्‍हें हवा का रुख पता है, इसलिए नहीं लड़ रहे लोकसभा का चुनाव’

वर्धा रैली में पीएम ने कांग्रेस-एनसीपी दोनों पर साधा निशाना कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन कुंभकर्ण जैसा शरद पवार हर काम गंभीरता से सोचने के बाद ही करते हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 1 Apr 2019, 4:02 PM IST

modi

पीएम मोदी के निशाने पर आए शरद पवार, कहा- 'उन्‍हें हवा का रुख पता है, इसलिए नहीं लड़ रहे लोकसभा का चुनाव'

मुंबई। महाराष्‍ट्र के वर्धा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनसीपी प्रमुख शरद पवार पर निशाना साधा है। उन्‍होंने कहा कि शरद पवार को चुनावी हवा का रुख पता है। इसलिए एनसीपी प्रमुख इस बार लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। बता दें कि पीएम मोदी महाराष्‍ट्र मिशन-48 के तहत सोमवार को वर्धा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे हैं।

कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन की उड़ी नींद

पीएम मोदी ने वर्धा की भूमि को नमन करते हुए कहा कि महाराष्‍ट्र में कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन की नींद उड़ी हुई है। दोनों का गठबंधन कुंभकर्ण जैसा है। उन्होंने कहा कि शरद पवार कोई भी काम बिना सोचे-विचारे नहीं करते हैं। उन्‍होंने कहा था कि वो भी पीएम बन सकते हैं और लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। अब वह कह रहे हैं कि वह राज्यसभा में ही खुश हैं। उन्हें पता है कि हवा का रुख किस तरफ है। इतना ही नहीं उनके परिवार में भी सीटों को लेकर युद्ध चल रहा है। वह अपनी पार्टी बचाने में लगे हैं। वो सिर्फ इस बात पर ही माथापच्ची कर रहे हैं कि किस सीट पर लड़ें और कौन-सी छोड़ दें।

विरोधियों की गाली मेरे लिए गहना

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कांग्रेस को भी निशाने पर लिया। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश के चौकीदारों का अपमान करती है। देश के चौकीदारों को गाली देने का काम करती है। मैं, पूछना चाहता हूं, कांग्रेस सफाई करने वालों का अपमान क्‍यों करती है? शौचालय माता-बहनों की इज्‍जत होती है। इसलिए उनकी गाली मेरे लिए गहना है।

वैज्ञानिकों को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में सबसे पहले इसरो के वैज्ञानिकों को एमिसैट की सफल लॉन्चिंग पर बधाई दी। उन्‍होंने कहा कि हाल ही में हमारे वैज्ञानिकों ने एंटी लाइव सैटेलाइट मिसाइल का सफल परीक्षण कर नया इतिहास रचने का काम किया है।
बता दें कि प्रधानमंत्री ने सोमवार को महाराष्ट्र में वर्धा की रैली से अपने चुनावी अभियान की शुरुआत कर दी है।

बड़ी खबरें

View All

राजनीति