प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा, मैं आपके बीच में आया हूं और मेरे ये डेनमार्क की पहली विजिट है। तो मैं आपसे कुछ मांग सकता हूं ? कितने लोग है जो वादा पूरा करेंगे? आजादी के 75 साल के इस अमृत महोत्सव में दुनिया में हमारे जितने देशवासी रहते है, उनसे मेरा एक आग्रह है। देखिए भारत इतना महान देश है, भारत के प्रति हम इतना गर्व करते हैं। आप कम से कम हर वर्ष, 5 नॉन इंडियन फ्रेंड्स, इंडियन नहीं। पांच नॉन इंडियन फ्रेंड्स को हिंदुस्तान देखने के लिए भेजने का काम कर सकते हैं? उनको प्रेरित कर सकते हैं? अभी से टारगेट कीजिएगा इन पांच को तो मुझे हिन्दुस्तान देखने के लिए भेजना है और फिर उसको समझाइए, हमारे यहां दक्षिण में ये है, तमिलनाडु में ये है, ओड़िसा में ये है,बंगाल में ये है।